उज्जैन. 20 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। इसे देवशयनी एकादशी कहते हैं। इस दिन अनुराधा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को अनुराधा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार की शाम को मंगल राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। नुकसान- कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
212
वृष फायदा- किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में पहले से सुधार होगा। नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
312
मिथुन फायदा- पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। नुकसान- संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।
412
कर्क फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। कोई गलत काम न करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद भी हो सकता है। उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
512
सिंह फायदा- आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं। नुकसान- परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। उपाय- देवी सरस्वती की पूजा करें।
612
कन्या फायदा- बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। नुकसान- किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उपाय- मां काली की पूजा करें।
712
तुला फायदा- नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नुकसान- किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।
812
वृश्चिक फायदा- अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है। उपाय- गरीब महिलाओं को कपड़े और भोजन का दान करें।
912
धनु फायदा- बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। नुकसान- ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
1012
मकर फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। नुकसान- जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।
1112
कुंभ फायदा- संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नुकसान- खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। दूसरों के मामले में दखल न दें। उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।
1212
मीन फायदा- संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें। उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।