21 मार्च 2021 राशिफल: धनु राशि वालों को सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है, जानें अपना दिन

Published : Mar 20, 2021, 06:00 PM IST

उज्जैन. 21 मार्च, रविवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 3.55 तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृष से मिथुन में आ चुका है। रविवार को इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
21 मार्च 2021 राशिफल: धनु राशि वालों को सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है, जानें अपना दिन

फायदा- बिजनेस में पार्टनरशिप फायदेमंद हो सकती है। अधिकारियों की बात मानेंगे तो फायदे में रहेंगे। सभी का साथ मिलेगा।
नुकसान- जोखिम उठाने से बचें। बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह जरूर लें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

212

फायदा- रूका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में बड़े सौदे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
नुकसान- जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माता अर्पित करें।

312

फायदा- नई योजना को लेकर उत्साहित रहेंगे। आय के दूसरे साधन तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- योग्य पंडित से गायत्री मंत्र का जाप करवाएं।

412

फायदा- योजना बनाकर कोई नया काम शुरू करेंगे, इससे फायदा होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा से धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- काम टालने की आदत परेशानी में डाल सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- माता-पिता को वस्त्र उपहार में दें।

512

फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बन सकती है। पुराने मामले सुलझ सकते हैं। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
नुकसान- निजी मामले सार्वजनिक हो सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

612

फायदा- धन लाभ के मौके मिलेंगे। सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों के सरयोग से नई योजना बन सकती है।
नुकसान- खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

712

फायदा- मुश्किलें खत्म होंगी, धैर्य बनाएं रखें। बिगड़े हुए संबंध फिर से मधुर हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
नुकसान- कोई खास व्यक्ति धोखा दे सकता है। एग्रीमेंट पर बिना पढ़े साइन न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

812

फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। आय के स्त्रोत बढ़ने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सुख-सुविधाओं पर खर्च ज्यादा होगा। पति-पत्नी में दूरियां बढ़ सकती हैं। संतान की चिंता रहेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और दुर्वा चढ़ाएं।

912

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। उधार का पैसा मिलने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करें।

1012

फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े मसले सुलझ सकते हैं। परेशानियां खत्म होंगी। धार्मिक आयोजनों पर खर्च हो सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी। किसी से विवाद न करें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

1112

फायदा- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

1212

फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने दोस्त मदद करेंगे।
नुकसान- जिद में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक नहीं है। पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

Recommended Stories