22 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि में प्रवेश करेगा चंद्रमा, जोखिम भरे सौदे करने से बचें

Published : Apr 21, 2020, 07:45 PM ISTUpdated : Apr 21, 2020, 08:33 PM IST

उज्जैन. 22 अप्रैल, बुधवार को वैशाख मास की अमावस्या तिथि है। इसे सतुवाई अमावस्या कहते हैं। इस दिन सूर्योदय रेवती नक्षत्र में होगा, लेकिन दोपहर लगभग 1.12 के बाद अश्विनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुध‌वार को पहले रेवती नक्षत्र होने से उत्पात और उसके बाद अश्विनी नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। बुधवार को दोपहर में चंद्रमा मीन से मेष राशि में जाएगा। इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

PREV
112
22 अप्रैल 2020 का राशिफल: मेष राशि में प्रवेश करेगा चंद्रमा, जोखिम भरे सौदे करने से बचें

फायदा- उधार दिया पैसा आज मिल सकता है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। शुभ फल देने वाला बदलाव होगा।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे करने से बचें। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय- जेब में लाल रूमाल रखें।

212

फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। निवेश का फायदा आज मिल सकता है।
नुकसान- स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। खर्च पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।
उपाय- 5 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

312

फायदा- परेशानियां पहले से कम होंगी। इनकम बढ़ाने के मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
नुकसान- सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस के कुछ जरूरी काम अधूरे रहेंगे। अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा।
उपाय- सुहागिन महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

412

फायदा- पार्टनर से संबंध सुधरने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इलाज में खर्च ज्यादा होगा।
उपाय- शाम को एक दीपक दक्षिण दिशा की ओर लगाएं।

512

फायदा- आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहयोग भी मिलेगा।
नुकसान- संतान की चिंता रहेगी। पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर दाने डालें।

612

फायदा- पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पुराना विवाद खत्म हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में विवाद हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। आज आप थोड़े उदास भी हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

712

फायदा- दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के योग आज बन रहे हैं। योजनाएं सफल हो सकती हैं।
नुकसान- फालतू खर्चा करने से बचें। आज आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपका गलत फायदा उठा सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

812

फायदा- सुखद यात्रा की योजना बन सकती है। आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
नुकसान- महिलाओं को सिरदर्द की समस्या रहेगी। एक छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- माता-पिता की पैर छूकर घर से निकलें।

912

फायदा- जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का मन बन सकता है। आज किया हुआ काम भविष्य में फायदा दिलाएगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
नुकसान- वाणी पर नियंत्रण रखें। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन ठीक नहीं है। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- कांटेदार पौधों की जड़ों में पानी डालें।

1012

फायदा- किस्मत का साथ भी मिलेगा। आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए दिन शुभ है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
नुकसान- चोट लग सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
उपाय- किन्नर को अपनी इच्छा अनुसार कुछ रूपए दें।

1112

फायदा- संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। दोस्तों के सहयोग से मुश्किल काम भी कर लेंगे।
नुकसान- दूसरों की मदद के भरोसे न रहें। एक साथ कई काम हाथ में न लें। आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सावधान रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

1212

फायदा- बिजनेस बढ़ सकता है। पुराने निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। आप कुछ नए काम शुरू करने का भी मन बना सकते हैं।
नुकसान- संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपेक्षा से कम सफलता मिलेगी।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसो के तेल का दीपक लगाएं।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories