उज्जैन. 22 जुलाई, गुरुवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र दोपहर 3.50 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाषाढ़ नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले मूल नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की शाम से चंद्रमा राशि बदलकर धनु में आ चुका है। गुरुवार को इसका प्रभाव भी सभी को देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- तरक्की के योग बन रहे हैं। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। नुकसान- स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। उपाय- कांटेदार पौधे पर जल चढ़ाएं।
212
वृष फायदा- अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की आवक बनी रहेगी। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। नुकसान- खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। उपाय- पक्षियों के लिए छत पर भोजन रखें।
312
मिथुन फायदा- कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। उपाय- तांबे के बर्तन से पानी पीएं।
412
कर्क फायदा- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। कोई पुराना दुश्मन परेशान कर सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। उपाय- हनुमानजी को फलों का भोग लगाएं।
512
सिंह फायदा- बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नया घर खरीद सकते हैं। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। नुकसान- साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें। किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। उपाय- किसी शिव मंदिर की सफाई करें।
612
कन्या
फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। बिजनेस को लेकर फायदेमंद यात्रा हो सकती है। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। नुकसान- मौसमी बीमारियों हो सकती है। किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उपाय- मां काली के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
712
तुला फायदा- बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। नुकसान- हेल्थ को लेकर सावधानी बरतें। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
812
वृश्चिक फायदा- दोस्तों का साथ मिलेगा। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। नुकसान- कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। उपाय- जरूरतमंदों को अनाज का दान करें।
912
धनु फायदा- अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे हैं। नुकसान- कोई गलत काम न करें। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से विवाद भी हो सकता है। उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
1012
मकर फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है। नुकसान- मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।
1112
कुंभ फायदा- हेल्थ में पहले से सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नुकसान- पत्नी से विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। उपाय- किसी ब्राह्मण को वस्त्रों का दान करें।
1212
मीन फायदा- परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। नुकसान- अचानक आक्रमक होने से बचें। संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।