23 मार्च 2021 राशिफल: सिंह वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है, जानें अपना दिन

Published : Mar 22, 2021, 06:00 PM IST

उज्जैन. 23 मार्च, मंगलवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार को दोपहर लगभग 12.33 पर चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

PREV
112
23 मार्च 2021 राशिफल: सिंह वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। धन की आवक ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- काम का बोझ बढ़ सकता है। मित्रों से आज कोई उम्मीद न करें। बाहरी खान-पान से परहेज रखें, नहीं तो पेट से जुड़े रोग आपको परेशान करेंगे।
उपाय- गरीबों को मसूर की दाल का दान करें।

212

फायदा- परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से भटक सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। बिना सोच-समझे किसी पर आरोप न लगाएं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल रंग का झंडा दान करें।

312

फायदा- आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता के योग हैं। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- दुश्मन कोई साजिश कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

412

फायदा- धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आय के साधनों को बढ़ाने पर जोर रहेगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंगों में तनाव की स्थिति बन सकती है। कोर्ट केस के कारण परेशानी हो सकती है। बदनामी भी हो सकती है।
उपाय- शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक लगाएं।

512

फायदा- कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हो सकता है।
नुकसान- बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। यात्रा पर हैं तो खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं।
उपाय- ऊं आदित्याय नम: मंत्र का 108 बार जाप करें।

612

फायदा- बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
नुकसान- माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत रहेंगे। कोई अशुभ समाचार भी मिल सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

712

फायदा- आपकी योजना सफल हो सकती है। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से भी संतुष्टि का भाव रहेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। पुराने कोर्ट केस के कारण परेशानी हो सकती है। आपकी गुप्त बात सबको पता चल सकती है।
उपाय- मंगलदेव की पूजा करें और लाल रूमाल जेब में रखें।

812

फायदा- सेहत में पहले से सुधार होगा। अपने लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे। नौकरी में पद, प्रतिष्ठा और वर्चस्व में इजाफा होगा।
नुकसान- आज किसी से विवाद होने की संभावना है। काम में रुकावटें और बाधाएं आएंगी। बनता हुआ काम अंतिम मौके पर जाकर रूक जाएगा।
उपाय- पंचमुखी गणेश प्रतिमा की पूजा करें।

912

फायदा- संतान पक्ष की चिंता समाप्त होगी। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। काम में भी मन नहीं लगेगा। पति-पत्नी में किसी बात पर अन-बन हो सकती है।
उपाय- कु्ष्ठ रोगियों को तेल से बनी चीजों का दान करें।

1012

फायदा- महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में तरक्की होगी। काम और परिवार के बीच बेहतर संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे।
नुकसान- नौकरी में अनचाहा तबादला हो सकता है। आता हुआ पैसा अटक सकता है। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय- शमी के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

1112

फायदा- पति-पत्नी में सामंजस्य बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष की कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है। विरोधी आपकी आलोचना करेंगे। लापरवाही के कारण कोई बड़ा आर्डर हाथ से निकल सकता है।
उपाय- गाय को हरी घास खिलाएं।

1212

फायदा- बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का योग है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ा फैसला आज न लें। प्रेम प्रसंग के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी को कटु वचन न बोलें
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

Recommended Stories