24 अगस्त 2021 राशिफल: बढ़ेगा मेष राशि वालों का बिजनेस, तुला वालों को मिल सकते हैं नौकरी के नए मौके

उज्जैन. 24 अगस्त (24 August), मंगलवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद्र नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। मंगलवार की दोपहर लगभग 2.45 पर चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। चंद्रमा के इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए ये शुभ रहेगा तो कुछ को इसके अशुभ परिणाम भी भुगतने पड़ेंगे। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Aug 23, 2021 5:57 AM IST

112
24 अगस्त 2021 राशिफल: बढ़ेगा मेष राशि वालों का बिजनेस, तुला वालों को मिल सकते हैं नौकरी के नए मौके

फायदा- बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
 

212

फायदा- करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।

312

फायदा- जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है। पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है।
नुकसान- चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।
 

412

फायदा- मेहनत से सफलता मिल सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी।
नुकसान- पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं।
 

512

फायदा- बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करें।
 

612

फायदा- बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नुकसान- जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
उपाय- भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।
 

712

फायदा- नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
 

812

फायदा- अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
 

912

फायदा- इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।
 

1012

फायदा- नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
 

1112

फायदा- मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं। जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं।
नुकसान- दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है। ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।
 

1212

फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। सेहत भी ठीक रहेगी।
नुकसान- कानूनी मसलों से दूर रहें। बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos