उज्जैन. आज (24 अक्टूबर, रविवार) कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन महिलाओं का सबसे प्रिय त्योहार करवा चौथ मनाया जाएगा। रविवार को सूर्योदय रोहिणी नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। रविवार और रोहिणी नक्षत्र के योग से इस दिन धाता नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन उभयचरी, शंख, शुभकर्तरी, विमल और शश महापुरुष जैसे अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं। साथ ही सूर्योदय और चंद्रोदय के वक्त तुला और वृष लग्न रहेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
आज कोई गलतफहमी दूर हो सकती है। पैसों के नजरिए से भी दिन बेहतर रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में या किसी से मिलने भी जाना पड़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। कुछ लोगों से बहस हो सकती है। कोई योजना या काम जैसा चलता आ रहा है, उसमें बदलाव न करें। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम पूरे होने में परेशानी महसूस कर सकते हैं। किसी बात पर भी जीवनसाथी से अनबन भी हो सकती है।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।
212
नौकरी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। आपका पद या वेतन बढ़ सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। आने वाले दिन में सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो सकते हैं। किसी के साथ बात भी बिगड़ सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। लाइफ पार्टनर से किसी बात अनबन हो सकती है। पेट संबंधी रोग होने की संभावनाएं हैं। मसालेदार भोजन से बचें।
उपाय- तुलसी पर जल चढ़ाएं।
312
आज आपके निजी जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा हो सकता है। किसी साथी या अनजान व्यक्ति की बहुत मदद करेंगे। किसी ऐसी जगह की यात्रा हो सकती है, जहां आप पहले नहीं गए हों। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कोई गुप्त बात या आपका ही राज उजागर हो सकता है। दूसरों के व्यवहार के कारण काम में मन नहीं लगेगा। बिजसने के लिए भी दिन अच्छा है।
उपाय- उत्तर दिशा में तेल का दीपक लगाएं।
412
नौकरी में स्थानांतरण या कामकाज में बदलाव हो सकता है। आपका मन भी काफी सक्रिय रहेगा। जहां तक हो सके, आज आप शांत रहें, समय का आनंद लें। समय पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। कर्जा लेना चाहते हैं तो एक दो दिन रुक जाएं। आपके कुछ काम भी अधूरे रह सकते हैं। आज आपको अपना काम किसी बोझ की तरह लग सकता है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
उपाय- देवी लक्ष्मी का कमल का फूल चढ़ाएं।
512
आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। पुरानी परेशानियों का कोई समाधान भी आपको मिल सकता है। डेली रुटीन सहज और सरल हो सकता है। भाइयों से ज्यादा अपनत्व महसूस हो सकता है। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में आप किसी परेशानी का भी सामना कर सकते हैं। वाहनों से सावधान रहने की जरूरत है। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।
उपाय- आटे में हल्दी मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को डालें।
612
आज काम का नेतृत्व आपके हाथों में हो सकता है। आपको शांति से काम करना पड़ेगा और दूसरों की बाते भी गंभीरता से सुननी पड़ेगी। करियर के मामले में अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। खर्चे पर नियंत्रण रखें। किसी भी कागज पर साइन करने के पहले उसे एक बार जरूर चेक कर लें। इस राशि के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
712
आपके विचार साफ रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। भविष्य की किसी योजना के बारे में अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पूरी तरह अनुशासित रहेंगे। परिवार की तरफ से कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आप किसी मामले में ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी या हड़बड़ी में भी आप खुद का नुकसान करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी होगी।
उपाय- सुगंधित रूमाल अपनी जेब में रखें।
812
दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी, जिसके चलते आपके काम पूरे होंगे। निवेश या पैसों से जुड़े कुछ रोचक मौके मिल सकते हैं। योजना बनाने और फैसले करने के लिए दिन अच्छा है। किसी गुरु या बुजुर्ग से आपको सही सलाह मिल सकती है। आक्रामकता और संकोच की भावना में संतुलन बैठाने में परेशानी बढ़ सकती है। थोड़ी झुंझलाहट भी मन में रहेगी। परिवार वालों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। मन को शांत रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।
912
आप आज सामने आने वाले अवसरों का फायदा उठा सकेंगे। आपके लिए दिन भी अच्छा रहेगा। आप अच्छा और मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा लेंगे। कानूनी मामलों में आपको किसी ज्यादा अनुभवी वकील की सलाह लेनी होगी। आर्थिक कारणों से शादीशुदा जिंदगी पर भी असर पड़ सकता है। जल्दबाजी के फैसले आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पुराना विवाद चल रहा है तो खत्म हो जाएगा।
उपाय- शिवजी का अभिषेक करें।
1012
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई करीबी व्यक्ति आपका हौंसला बढ़ा सकता है। पुराना विवाद सुलझ सकता है। आपका ध्यान संतान और शिक्षा की तरफ रहेगा। आज आप अपनी वाणी से हर काम पूरे कर सकते हैं। हड़बड़ी में कोई छिटपुट दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं। काम की अधिकता होने से मन खराब हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन थोड़ा मिला-जुला हो सकता है। छात्रों को सफलता मिल सकती है।
उपाय- तांबे के बर्तन से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।
1112
किसी योजना पर उतना ही आगे बढ़ें, जितने से दूसरे लोग सहमत होते हों। एक काम निपटने के बाद ही दूसरे काम में हाथ डालें। परिवार के लिए कोई बीमा पॉलिसी या खास जगह निवेश का मन बन सकता है। लोग आप से निजी मामलों को लेकर सलाह ले सकते हैं। किसी खास काम में कोई गलती भी हो सकती है। ज्यादा आक्रामक न हों, वरना विवाद भी हो सकता है। सावधान रहें। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
उपाय- किसी गरीब महिला को कपड़ों का दान करें।
1212
आज आपको किए गए कामों का पूरा फायदा मिल सकता है। आप शांत होकर विचार करें और अपने काम पर कॉन्सन्ट्रेट करें। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार अच्छे होंगे। साथ काम करने वालों से आप ज्यादा ही बातें करेंगे। लव लाइफ में विवाद होने के योग बन रहे हैं। संतान के कारण चिंता हो सकता है। पैसों को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। खाने-पीने में संयम रखें, नहीं तो पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
उपाय- सुबह सौंफ खाकर घर से निकलें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।