उज्जैन. 25 जून, शुक्रवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसी दिन से हिंदू कैलेंडर का चौथा महीना शुरू हो रहा है। इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। आगे जानिए इस शुभ योग का फायदा किसे मिलेगा और किसे नहीं…
मेष फायदा- टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बना पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। नुकसान- काम ज्यादा होने से थकान होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कोई बुरी खबर भी आज मिल सकती है। उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
212
वृष फायदा- आपको होने वाला फायदा थोड़ा और बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण फैसले आज ले सकते हैं। लव पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे। नुकसान- करियर के लिए दिन अच्छा नहीं है। मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। उपाय- मीठा दही खाकर घर से निकलें।
312
मिथुन फायदा- पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नुकसान- कुछ जरूरी काम आज अधूरे छूट सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से विवाद भी हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। उपाय- भगवान शिव को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
412
कर्क फायदा- आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एक्स्ट्रा आमदनी का कोई जरिया शुरू हो सकता है। नुकसान- वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। जल्दबाजी में किया काम नुकसान करवा सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। उपाय- घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
512
सिंह फायदा- परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। रूका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नुकसान- अनुभवी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। संपत्ति खरीदने से पहले जांच-पड़ताल जरूर कर लें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। उपाय- सूर्यदेव को लाल रंग के फूल चढ़ाएं।
612
कन्या फायदा- बिजनेस में तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। सेहत आज पूरी तरह से ठीक रहेगी। नुकसान- जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें तो अच्छा रहेगा। उपाय- गरीब बच्चों को पेन, कॉपी आदि चीजों का दान करें।
712
तुला फायदा- आपके सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नुकसान- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है। उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।
812
वृश्चिक फायदा- पति-पत्नी के संबंध और मधुर होंगे। नौकरी में अतिरिक्त आय के योग बन रहे हैं। आज साझेदार से बड़ा फायदा मिल सकता है। नुकसान- सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। दूसरों के मामले में दखल देना भारी पड़ सकता है। पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
912
धनु फायदा- पिता के सहयोग से बिगड़ी हुई बात बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नुकसान- कोई मुश्किल काम परेशानी में डाल सकता है। कानूनी मामलों में समय बर्बाद होगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। उपाय- शिवलिंग का अभिषेक पानी में भांग मिलाकर करें।
1012
मकर फायदा- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नई नौकरी के ऑफर आज मिल सकते हैं। आज मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नुकसान- किसी को अपनी गुप्त बात न बताएं। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।
1112
कुंभ फायदा- आज संतान और शिक्षा से संबंधित काम पूरे होंगे। बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। नुकसान- अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। पुराना रोग भी परेशान कर सकता है। उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।
1212
मीन फायदा- अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। संतान की चिंता सताएगी। उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।