25 दिसंबर राशिफल: कन्या वालों का नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है, आय में रुकावटें आ सकती हैं, जाने अपना दिन

Published : Dec 24, 2020, 07:00 PM IST

उज्जैन. 25 दिसंबर, शुक्रवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.30 तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए किस राशि पर कैसा होगा इनका असर…

PREV
112
25 दिसंबर राशिफल: कन्या वालों का नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है, आय में रुकावटें आ सकती हैं, जाने अपना दिन

फायदा- जीवनसाथी से सुख मिलेगा। समय अच्छा बीतेगा। स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।
नुकसान- आंखों से जुड़ी बीमारी हो सकती है। अति आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर पानी रखें।

212

फायदा- बिजनेस में कोई बड़ी योजना बन सकती है। मेहनत से सफलता मिलेगी। किसी सुखद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
नुकसान- जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है। अधिकारियों के कारण परेशानी होगी। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लोग गलत सलाह देंगे।
उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं, उसमें लाल फूल भी डालें।

312

फायदा- आय में वृद्धि हो सकती है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। पुरानी समस्याओं का निराकरण होगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कमर दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

412

फायदा- नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा है। भविष्य को लेकर नई योजना बनेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- किसी मामले में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। प्रेम में असफलता मिलेगी। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- लक्ष्मीजी को शुद्ध घी का दीपक लगाएं, उसमें थोड़ा केसर डालें।

512

फायदा- नौकरी में सभी आपके काम से खुश रहेंगे। इनकम बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- अपच की समस्या से परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिलेगी।
उपाय- देवी महाकाली को फलों का भोग लगाएं।

612

फायदा- धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं।
नुकसान- नौकरी में किसी से विवाद हो सकता है। आय में रुकावटें आएंगी। कोई बड़ा फैसला लेने में कठिनाई महसूस करेंगे।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दूर्वा पर हल्दी लगाकर चढ़ाएं।

712

फायदा- सेहत ठीक रहेगी। दोस्तों की मदद से मुश्किल काम भी हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- किसी की बात आपको ठेस पहुंचा सकती है। बेमन से कोई काम करना पड़ेगा। पैसों की कमी परेशान करेगी।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

812

फायदा- काम में सकारात्मक परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज की मेहनत की फल आगे मिलेगा। निराशा दूर होगी।
नुकसान- दूसरों का वाहन न चलाएं। किसी से उलझे नहीं और न ही मजाक करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई का दान करें।

912

फायदा- अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अटके हुए कामों को गति मिलेगी।
नुकसान- विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

1012

फायदा- अचानक धन लाभ हो सकता है। सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। दोस्तों के सहयोग से काम समय पर पूरा हो जाएगा।
नुकसान- व्यापार में स्थिति अनियंत्रित रहेगी। ट्रांसफर हो सकता है। दूसरों के काम में टांग न अड़ाएं, परेशान हो सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

1112

फायदा- साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। कोई पुराना कर्ज चुकता हो जाएगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। काम में देरी से परेशान रहेंगे। प्रेम में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाएं।

1212

फायदा- मनचाही सफलता मिल सकती है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा।
नुकसान- प्रेम में असफलता मिलेगी। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। संतान के भविष्य की चिंता परेशान करेगी।
उपाय- गरीब कन्याओं को उनकी पसंद का भोजन करवाएं।

Recommended Stories