25 नवंबर राशिफल: मीन वालों को बिजनेस में परेशानी हो सकती है, नए एग्रीमेंट करने से बचें, जानें अपना दिन

उज्जैन. 25 नवंबर, बुध‌वार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे देवप्रबोधिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए किस राशि पर कैसा होगा इस अशुभ योग का असर, कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Nov 24, 2020 10:02 AM IST

112
25 नवंबर राशिफल: मीन वालों को बिजनेस में परेशानी हो सकती है, नए एग्रीमेंट करने से बचें, जानें अपना दिन

फायदा- सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
नुकसान- किसी की बुराई करने से बचें। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा। ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

212

फायदा - जॉब और बिजनेस में फायदा हो सकता है। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बन सकता है। आपके अंदाज से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं।
नुकसान - कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

312

फायदा- उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है। यात्राओं से धन हानि हो सकती है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

412

फायदा- आज कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति के मुलाकात हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- किसी नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

512

फायदा- संतान की उन्नति से खुश होंगे। बिजनेस में नई योजनाएं बनने के योग हैं। स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

612

फायदा- कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

712

फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है।
नुकसान- गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

812

फायदा- पुरानी परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी और घर-परिवार का तनाव सुलझने के योग हैं। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है।
नुकसान- दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

912

फायदा- खुद के लिए गए फैसलों पर आपको भरोसा रखना होगा। आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है।
नुकसान- कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

1012

फायदा- बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
नुकसान- कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- वृद्ध गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

1112

फायदा- कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है।
नुकसान- फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहना चाहिए। पुरानी बातें याद आने से भी तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

1212

फायदा-  नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। आपको कोई अच्छी खबर  मिल सकती है। आपको सामाजिक सम्मान मिल सकता है।
नुकसान- बिजनेस में परेशानी के योग बन रहे हैं। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा।
उपाय- हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos