26 अप्रैल राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है, खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 26 अप्रैल, सोमवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग बन रहा है। सोमवार को दोपहर में लगभग 12 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा होगा चंद्रमा के राशि परिवर्तन का आप लोगों पर असर…

Asianet News Hindi | / Updated: Apr 25 2021, 06:00 PM IST

112
26 अप्रैल राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है, खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जानें अपना दिन

फायदा- नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।
नुकसान- आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से या जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करने से सोच-विचार कर लें।
उपाय- नदी में चावल या सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

212

फायदा- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। रियल एस्टेट से फायदा हो सकता है।
नुकसान- सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। गुस्से में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी न करें।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी और चूड़ियां भेंट करें।

312

फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे।
नुकसान- निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- जरूरतमंदों को अनाज आदि का दान करें।

412

फायदा- माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
नुकसान- बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन आदि दान करें।

512

फायदा- जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है।
नुकसान- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं।

612

फायदा- पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा। नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ मामलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

712

फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। योजनाओं पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
नुकसान- पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

812

फायदा- आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है।
नुकसान- कोई आपको ठगने की कोशिश कर सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

912

फायदा- संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है। रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है।
नुकसान- स्टूडेंट्स मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। किसी बात पर जीवनसाथी नाराज हो सकता है।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

1012

फायदा- करियर के नए मौके मिल सकते हैं। आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है।
नुकसान- किसी को पैसा उधार न दें। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

1112

फायदा- कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है।
नुकसान- स्टूडेंट्स् को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। किसी बात पर मानसिक तनाव हो सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक लगाएं।

1212

फायदा- सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अतिरिक्त आय हो सकती है।
नुकसान- तनाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है।
उपाय- गरीबों को फलों का दान करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos