27 फरवरी 2021 राशिफल: मेष वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, वृष वालों को हो सकता है धन लाभ, जानें अपना दिन

उज्जैन. 27 फरवरी, शनिवार को माघ मास की पूर्णिमा है। इसे माघी पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.50 तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले मघा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Feb 26 2021, 06:00 PM IST

112
27 फरवरी 2021 राशिफल: मेष वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, वृष वालों को हो सकता है धन लाभ, जानें अपना दिन

फायदा- एक्स्ट्रा इनकम शुरू हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक काम में आपका पैसा लग सकता है।
नुकसान- वाहन से सावधान रहना होगा। चोट भी लग सकती है। आज आप बिना बात किसी पर भड़क भी सकते हैं।
उपाय- मंदिर में शुद्ध घी का दान करें।

212

फायदा- रूटीन लाइफ में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। बिजनेस से जुड़े मामलों में किसी की मदद मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। इससे बने बनाए काम बिगड़ने की संभावना है। बिना सोचे-समझे कोई काम न करें।
उपाय- छोटे बच्चों को चॉकलेट दिलाएं।

312

फायदा- रुके हुए कुछ खास काम पूरे होंगे। नौकरी और धंधा अचानक आगे बढ़ सकता है। नई डील हो सकती है। पुराना कर्जा आप चुका देंगे।
नुकसान- पार्टनर से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आप कुछ ज्यादा जिद्दी भी हो सकते हैं। कहीं- कहीं आप संकोची भी हो जाएंगे।
उपाय- किसी से भी झूठ न बोलें।
 

412

फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। कोई बड़ी डील आज फाइनल हो सकती है।
नुकसान- किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। पुराने दुश्मनों से सामना हो सकता है। अनजाना भय मन में बना रहेगा।
उपाय- प्यासे लोगों को पानी या शर्बत पिलाएं।

512

फायदा- धन लाभ होगा। साझेदार से बड़ा फायदा हो सकता है। काम-धंधा और नौकरी भी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी।
नुकसान- सुनी-सुनाई बातों पर फैसला लेने से बचें। परिवार में किसी का व्यवहार परेशान कर सकता है। जितना ज्यादा बोलेंगे, उतनी ही परेशानी में पड़ सकते हैं।
उपाय- गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं।

612

फायदा- जीवनसाथी की सलाह से फायदा होगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। पैसों के मामलों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- फालतू खर्चा होने के योग बन रहे हैं। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले उलझ सकते हैं। कोई शारीरिक परेशानी भी हो सकती है।
उपाय- तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें।

712

फायदा- मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। पुरानी समस्या खत्म हो सकती है।
नुकसान- पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- लाइफ पार्टनर को उसके पसंद की मिठाई खिलाएं।

812

फायदा- आज परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आकर्षण बढ़ सकता है। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे।
नुकसान- फील्ड में आपको कोई चुनौती मिल सकती है। आपकी बातों और विचारों का विरोध भी हो सकता है। आप कुछ मामलों में फैसले नहीं ले पाएंगे।
उपाय- जरूरतमंद को जूते या चप्पल का दान करें।
 

912

फायदा- किसी की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। नौकरी या करियर को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- काम में मन नहीं लगेगा। आज आप कुछ मामलों में ज्यादा ही उतावले हो सकते हैं। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचना होगा।
उपाय- उत्तर दिशा की ओर अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

1012

फायदा- करियल में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आज आप अपना टैलेंट दिखा सकते हैं। कोई बड़ी समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
नुकसान- फालतू खर्चे बढ़ने के योग हैं। दौड़-भाग और छोटी-छोटी यात्राओं की स्थिति बन सकती है। थकान महसूस होगी।
उपाय- ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

1112

फायदा- रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। काम में मन लगेगा। आज परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। 
नुकसान- करियर में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। परिवार के लोगों की सलाह काम नहीं आएगी। निवेश करने से पहले विचार जरूर करें।
उपाय - भैरव मंदिर में तेल दान करें।

1212

फायदा- भाई-बहनों का सहयोग आपको मिलेगा। पुराने रोगों में आराम मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा। भाग-दौड़ हो सकती है। कोई पुराना दुश्मन फिर सक्रिय हो सकता है। संभलकर रहना होगा।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्‌टे की माला चढ़ाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos