27 मई 2021 राशिफल: वृष वाले जल्दीबाजी में कोई नया काम शुरू करने से बचें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 27 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन से हिंदू पंचांग का तीसरा महीना ज्येष्ठ शुरू हो रहा है। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को ज्येष्ठा नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : May 26, 2021 12:33 PM IST

112
27 मई 2021 राशिफल: वृष वाले जल्दीबाजी में कोई नया काम शुरू करने से बचें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- वैवाहिक जीवन में मधुरता होगी। नए दोस्त बनेंगे, जो आगे आपको फायदा पहुंचाएंगे। खोई हुई चीज मिलने से खुशी होगी।
नुकसान- किसी को पैसा उधार न दें। कोई अनचाहा काम आज आपको करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी और भी तकलीफ दे सकती है।
फायदा- चींटियों के लिए आटा-शक्कर मिलाकर सुनसान जगह पर रखें।

212

फायदा- सेहत के लिए दिन अच्छा है। मनचाही नौकरी मिल सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- कोई नया काम शुरू करने से बचें। जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।
उपाय- घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

312

फायदा- कारोबारी यात्रा हो सकती है। ऑफिस में आपकी योग्यता को सराहा जाएगा। आज किए कामों का फायदा भविष्य में मिलेगा।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर ही रहें तो अच्छा है। संतान की असफलता से मन दुखी रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

412

फायदा- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सोच में नकारात्मकता और बेवजह परेशानी भी हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। वाहन से सावधान रहें।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

512

फायदा- बिजनेस में फायदा हो सकता है। जीवन साथी से कोई उपहार मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। आपके कुछ कामों में रुकावटें आ सकती हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

612

फायदा- परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

712

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। किसी की मदद से आपका काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी।
नुकसान- निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।

812

फायदा- बिजनेस के लिए दिन ठीक है। संतान से संबंधों में सुधार होने के योग बन हैं। पहले किए गए कामों का फायदा आज मिल सकता है।
नुकसान- जौखिम भरे फैसले न करें। किसी अनचाहे काम में समय खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

912

फायदा- पुरानी बीमारी से आराम मिल सकता है। मकान या जमीन खरीद सकते हैं। संतान के सहयोग से बिजनेस में फायदा होगा।
नुकसान- प्रेम में असफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है। पैसों से जुड़े मामले आज उलझ सकते हैं।
उपाय- बच्चों को चॉकलेट बाटें।

1012

फायदा- नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई अच्छा फैसला ले सकते हैं।
नुकसान- किसी को पैसा उधार न दें। दूसरे लोग आपसे अपना काम निकलवा सकते हैं। कोई अपना व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय- माता कै पैर छूकर घर से निकलें।

1112

फायदा- विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

1212

फायदा- ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होंगे। पुराना कर्ज आज चुकता कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है।
नुकसान- अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ चढ़ाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos