उज्जैन. 28 जुलाई, बुधवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 1.25 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुबंक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। जिसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी। बिजनेस में सितारे साथ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। नुकसान- अधिकारियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। ये समय नया काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। उपाय- कुष्ठ रोगियों को केले बांटे।
212
वृष फायदा- नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। नुकसान- उम्मीद के हिसाब से दिन नहीं बीतेगा। थोड़े उतार-चढ़ाव भी आने की संभावना है। सेहत भी कुछ ठीक नहीं रहेगी। आपका कामकाज बढ़ सकता है। उपाय- अग्नि में गुड़ और घी डाल कर पूजा करें।
312
मिथुन फायदा- ज्यादातर काम अपने आप पूरे होते जाएंगे। योजना बना कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। जिस खास मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है। नुकसान- कोई भी काम बिना प्लानिंग के न करें। आपका मन भटक सकता है। छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी हो सकती है। उपाय- गाय को खीर-पूड़ी खिलाएं।
412
कर्क फायदा- पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। परिवार मों कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। नुकसान- उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। अपनी बात मनवाने के लिए पार्टनर पर दबाव न डालें। खर्चों और संबंधों को लेकर मन में दबाव रह सकता है। उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।
512
सिंह फायदा- शांति और संयम से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नुकसान- लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है। आसपास के कुछ लोग आपसे उलझ सकते हैं। उपाय- सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
612
कन्या फायदा- आपके लिए दिन रचनात्मक है। आप जो भी करना चाहेंगे, उसमें कुछ लोग आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। पुरानी समस्या का समाधान हो सकता है। नुकसान- आज का काम कल पर न टालें। पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा खर्चा भी हो सकता है। गुप्त बातें सार्वजनिक होने से आपकी इमेज खराब हो सकती है। उपाय- नदी में काले तिल प्रवाहित करें।
712
तुला फायदा- मेहनत का पूरा नतीजा आपको मिल सकता है। धैर्य से काम करें और समय का भी ध्यान रखें। जमीन या मकान संबंधी कामकाज पूरे हो सकते हैं। नुकसान- भावुक होकर गलत फैसला ले सकते हैं। कुछ मामलों में मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। फालतू खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। उपाय- किसी छोटी कन्या को पान खिलाएं।
812
वृश्चिक फायदा- कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार आज हो सकता है। पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलने की खुशी रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। नुकसान- कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। बिजनेस में छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। उपाय- आंकड़े के पौधे में पानी डालें।
912
धनु फायदा- पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। आप व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसका फायदा भी आपको ही मिलेगा। नुकसान- कामकाज में कुछ लोग आपका आइडिया चोरी कर सकते हैं। खर्चा ज्यादा रहेगा। फालतू समय न गंवाए। दुश्मनों से परेशानी हो सकती है। उपाय- देवी लक्ष्मी को कमलगट्टे की माला अर्पित करें।
1012
मकर फायदा- पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके मिल सकते हैं। टैक्स और अन्य पैसों से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। कुछ मामलों में नई शुरुआत करने जैसी स्थिति बनेगी। नुकसान- मानसिक तौर पर खुद को थोड़ा अस्त-व्यस्त महसूस कर सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले को लेकर जोश में भी आ सकते हैं। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। उपाय- भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।
1112
कुंभ फायदा- नए दोस्त मिलेंगे, जिनसे आप काफी कुछ नई चीजें सीख सकेंगे। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय और सफल रहेंगे। कॉन्फिडेंस के साथ जो भी करेंगे, उसमें सफल हो जाएंगे। नुकसान- फालतू विवाद में उलझने से आपका पैसा और समय खराब हो सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। उपाय- घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में तेल का दीपक लगाएं।
1212
मीन फायदा- आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। लोगों से बातचीत या लेखन के कामों में आप सफल हो सकते हैं। सफलता और पद की इच्छा रहेगी। नुकसान- ज्यादा ही जोश में आने से सोचे हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दिन का समय थोड़ा कमजोर भी रहेगा। मन की बात किसी को न बताएं। उपाय- हनुमान जी को फल चढ़ाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।