उज्जैन. 29 जून, मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- नया कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में भी उपलब्धियां मिलेंगी। न्यायालय के मामलों में जीत मिलेगी। मैनेजमेंट में सफल होंगे। नुकसान- वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी हो सकती है। खांसी या पेट दर्द हो सकता है। प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।
212
वृषभ फायदा- भाग्य एवं पिता का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। नुकसान- बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
312
मिथुन फायदा- धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीताने का मौका मिलेगा। व्यापार में फायदा हो सकता है। नुकसान- नौकरी में जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती हैं। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार विचलित कर सकता है। उपाय- भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।
412
कर्क फायदा- आय की स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है। नुकसान- पढ़ाई को लेकर कोई समस्या आ सकती है। व्यस्तता के कारण साथी से दूरी बनी रहेगी। रिश्ते निभाने में समझदारी दिखाएं। उपाय- किसी गरीब कन्या को खिलौने मिठाई आदि का दान करें।
512
सिंह फायदा- बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। नुकसान- यात्रा में नुकसान हो सकता है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। उपाय- हनुमानजी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
612
कन्या फायदा- नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।
712
तुला फायदा- पुरानी स्वास्थ्य समस्या समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नुकसान- जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी। उपाय- शिवजी के मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
812
वृश्चिक फायदा- संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होने के योग हैं। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। नुकसान- विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।
912
धनु फायदा- समय आपके पक्ष में रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नुकसान- निवेश से बचने का प्रयास करें। अतिआत्मविश्वास से बचें। गैस संबंधित रोग हो सकते हैं। उपाय- शिवलिंग पर गाय के दूध में पानी मिलाकर अभिषेक करें।
1012
मकर फायदा- भाइयों का साथ मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नुकसान- प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी के योग बन रहे हैं। काम को लेकर तनाव हो सकता है। उपाय- 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
1112
कुंभ फायदा- बिजनेस में उन्नति होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संबंधों में सफलता मिलेगी। नुकसान- जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। दुश्मनों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।
1212
मीन फायदा- मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नुकसान- विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें। पैर में चोट लग सकती है। उपाय- गाय को हरा चारा और चींटियों को शक्कर मिला आटा खिलाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।