29 जुलाई 2021 राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकता है रोजगार, सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा दिन

उज्जैन. 29 जुलाई, गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 2.35 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने छत्र और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Jul 28 2021, 06:00 PM IST

112
29 जुलाई 2021 राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकता है रोजगार, सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा दिन

मेष
फायदा- बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है। अपने काम पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। पैसों की बचत कर सकेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- पुराना विवाद आज फिर परेशान कर सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर ही रहें तो बेहतर है। जल्दबाजी में कुछ गड़बड़ हो सकती है।
उपाय- रोटी पर थोड़ी-सी हल्दी लगाकर गाय को खिलाएं।

212

वृष
फायदा- आपके विचार साफ रहेंगे। प्रेमी से मन की बात भी आप कह सकते हैं। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
नुकसान- ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशानी में उलझ सकते हैं। आप कुछ नया करने के लिए डिसीजन नहीं ले पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- पानी में थोड़ा सा शहद डालकर पीएं।

312

मिथुन
फायदा- दोस्तों और भाइयों से मदद मिल सकती है। आपके काम इन लोगों की ही मदद से पूरे हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग हैं।
नुकसान- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
उपाय- भगवान को शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

412

कर्क
फायदा- अच्छा और मीठा बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- आपके साथ कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो सावधान रहें। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान होगा। मीटिंग में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं।

512

सिंह
फायदा- आज आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे। कोई नजदीकी व्यक्ति आपका हौंसला बढ़ा सकता है। आपको मदद मिल सकती है। दिन मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- आप फालतू विवादों में उलझ सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। लापरवाह होने पर आप कोई ऐसा फैसला कर सकते हैं, जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।
उपाय- पक्षियों को पानी पिलाएं।

612

कन्या
फायदा- निजी मामलों को लेकर कुछ लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में नहीं आने दें। आप कहीं भी उलझने से खुद को बचाएं।
नुकसान- आक्रामक होंगे तो आपके ज्यादातर काम बिगड़ सकते हैं। कोई फालतू विवाद होने की संभावना है। फालतू खर्चा भी बढ़ सकता है।
उपाय- बच्चों को मिठाई या चॉकलेट खिलाएं।

712

तुला
फायदा- पहले किए गए काम का फायदा आपको आज मिल सकता है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- सुस्ती और थकान भी महसूस हो सकती है। अपोजिट जेंडर से सावधान रहना होगा। आपके साथ धोखा हो सकता है। आपके कामों में रुकावटें भी आ सकती है।
उपाय- शिवजी को आंकडे का फूल चढ़ाएं।

812

वृश्चिक
फायदा- आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। फैसले करने के लिए समय अच्छा है। पैसों के नजरिए से भी दिन आपके लिए बेहतर है।
नुकसान- सेहत को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। संतान पक्ष आशा के अनुरूप काम नहीं कर पाएगा। कोई बुरी खबर भी आज मिल सकती है।
उपाय- किसी गरीब व्यक्ति को भोजन दान करें।

912

धनु
फायदा- नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश का फायदा आज मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
नुकसान- आज आप थोड़े आक्रामक हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने से नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी अर्पित करें।

1012

मकर
फायदा- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।
नुकसान- अनजान लोगों से सावधान रहें। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा रहेगा। नहीं चाहते हुए भी आपको महत्वपूर्ण कामों में रिस्क लेनी पड़ सकती है।
उपाय- कच्चे दूध में हल्दी मिलाकर पीपल की जड़ में डाल दें।

1112

कुंभ
फायदा- सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। माता के सहयोग से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। भाइयों का भी साथ मिलेगा।
नुकसान- आपका व्यवहार नियंत्रण से बाहर हो सकता है। किसी भी तरह का कोई रिस्क लेने से बचें। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का तनाव बढ़ सकता है।
उपाय-  नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

1212

मीन
फायदा- आपके लिए दिन महत्वपूर्ण है। आपकी बहुत सी परेशानियों का समाधान हो सकता है। दिनचर्या सहज और सरल रहेगी।
नुकसान- पत्नी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कोई महंगी वस्तु गुम या चोरी हो सकती है। खर्च अधिक होने से तनाव रहेगा।
उपाय- हनुमान मंदिर में तेल का दीपक लगाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos