3 सितंबर 2021 Rashifal: मीन राशि के स्टूडेंट्स को मिल सकती है सफलता, सुलझ सकता है कुंभ वालों का पुराना विवाद

उज्जैन. 3 सितंबर, शुक्रवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन गोवत्स द्वादशी (बछबारस) का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय पुनर्वसु नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 3.36 तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पहले पुनर्वसु नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग भी दोपहर 3.36 तक बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Sep 2, 2021 5:58 AM IST

112
3 सितंबर 2021 Rashifal: मीन राशि के स्टूडेंट्स को मिल सकती है सफलता, सुलझ सकता है कुंभ वालों का पुराना विवाद

फायदा- सेहत के लिए दिन ठीक है। सरकारी लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
 

212

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। बिजनेस में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
 

312

फायदा- प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी।
नुकसान- दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा।
उपाय- देवी मां के मंदिर में दीपक जलाएं।
 

412

फायदा- नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। पुराने कामों का अच्छा फल आज मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है। 
नुकसान- किसी मामले में लापरवाही न करें। झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। आलस के कारण कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं।
उपाय- गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें।
 

512

फायदा- अधिकारियों की मदद मिल सकती है। करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।
 

612

फायदा- रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- पिता की सेहत खराब हो सकती है। गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें।
उपाय- नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें।
 

712

फायदा- पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है। बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।
 

812

फायदा- घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
 

912

फायदा- दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं।
नुकसान- मौसमी बीमारियों हो सकती हैं। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें।
 

1012

फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- कानूनी मामलों के बचकर रहें। आपकी कोई खास बात सभी को पता चल सकती है। कोई नया एग्रीमेंट आज न करें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।
 

1112

फायदा- पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। पिता की सहायता से पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे।  
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं।
 

1212

फायदा- लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos