उज्जैन. 30 जून, बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस शुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष फायदा- नए संबंधों से फायदा हो सकता है। बिजनेस में पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। नुकसान- कुछ जरूरी काम अधूरे होने से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, सेहत का ध्यान रखें। उपाय- माता के पैर छूकर घर से निकलें।
212
वृष फायदा- आज आप उधार का पैसा चुका देंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। लव लाइफ के लिए दिन ठीक है। नुकसान- सुनी-सुनाई बातों का विश्वास न करें। गलतफहमी के कारण किसी से विवाद हो सकता है। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
312
मिथुन फायदा- नौकरी में किस्मत का साथ मिलेगा। बिजनेस में भी ग्रोथ होगी। जमीन-जायदाद से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नुकसान- लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। रक्त संबंधी बीमारी हो सकती है। गुस्सा करने से बनती बात बिगड़ सकती है। उपाय- भगवान श्रीगणेश को पूजा की सुपारी चढ़ाएं।
412
कर्क फायदा- परिवार में नया सदस्य आ सकता है। खुशी के माहौल में समय बीतेगा। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। नुकसान- भागदौड़ के कारण तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। बिजनेस में बड़े सौदे न करें तो बेहतर है। उपाय- गरीब बच्चों को दूध-बिस्किट का दान करें।
512
सिंह फायदा- नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नुकसान- कानूनी मामलों से दूर रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। कोई बड़ी परेशानी भी हो सकती है। उपाय- एक श्लोकी रामायण का पाठ करें।
612
कन्या फायदा- कोई पुश्तैनी विवाद आज खत्म हो सकता है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ तनाव बढ़ा सकता है। पैसा उधार न दें। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।
712
तुला फायदा- कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नुकसान- आपके किसी फैसले से परिवार के लोग आहत हो सकते हैं। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें। उपाय- पानी में केसर या हल्दी प्रवाहित करें।
812
वृश्चिक फायदा- ऑफिस में आपका आइडिया सभी को पसंद आएगा। बिजनेस में मनचाही सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-मोच के योग बन रहे हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उपाय- मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
912
धनु फायदा- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। नुकसान- किसी अनहोनी का डर सताएगा। पैसों से जुड़े मामले में किसी से विवाद हो सकता है। संपत्ति खरीदने में जल्दबाजी न करें। उपाय- शिवजी को भांग का भोग लगाएं।
1012
मकर फायदा- समय रहते सभी जरूरी काम निपट जाएंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नुकसान- निवेश के बारे में सोच-समझकर फैसला लें। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। इंटरव्यू में मनचाहा परिणाम न मिलने से दुख होगा। उपाय- सुबह उठते ही अपने इष्टदेवता का ध्यान रखें।
1112
कुंभ फायदा- कोई अनजान व्यक्ति आज आपकी मदद कर सकता है। रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। नुकसान- कोई महत्वपूर्ण काम आप भूल सकते हैं। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल सावधानी से करें। उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
1212
मीन फायदा- किसी नए बिजनेस की प्लानिंग हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में फायदा हो सकता है। नौकरी में भी सबकुछ ठीक रहेगा। नुकसान- जिद करने से काम बिगड़ सकता है। इच्छा न होते हुए भी पैसा उधार लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें और शनि के मंत्रों का जाप करें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।