30 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, वृष राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ

Published : May 29, 2020, 08:51 PM IST

उज्जैन. 30 मई, शनिवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

PREV
112
30 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा, वृष राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ

फायदा- परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में पैसा उलझ सकता है।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को छाते का दान करें।

212

फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज बिजनेस में कुछ नया फैसला ले सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- पैसा निवेश करने में सावधान रहें। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल नहीं है।
उपाय- पानी में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

312

फायदा- करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। मकान-भूमि, प्लॉट आदि से फायदा होने के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी।
नुकसान- परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। ज्यादा मेहनत से थकान का अनुभव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को साबूत सुपारी अर्पित करें।

412

फायदा- स्टूडेंट्स को मेहनत से मनचाही सफलता मिलेगी। एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- नदी में दो मुट्‌ठी पके हुए चावल प्रवाहित करें।

512

फायदा- नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।
नुकसान- बिजनेस में संभलकर कोई फैसला लें। रिश्तेदारों के साथ विवाद हो सकता है। खर्चा ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं।  
उपाय- शिवजी के मंदिर में बैठकर रामरक्षा स्त्रोत का जाप करें।

612

फायदा- दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा। बिजनेस में कुछ नया करने का मन बन सकता है। भाइयों का सहयोग  मिलेगा।
नुकसान- संतान के भविष्य की चिंता सताएगी। आपकी बात से कोई नाराज हो सकता है। किसी बात पर मन अशांत रहेगा।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं।

712

फायदा- उधार का पैसा आज मिल सकता है। आपकी बात से कोई नाराज हो सकता है। किसी बात पर मन अशांत रहेगा।
नुकसान- रक्त से संबधित रोग हो सकते हैं। जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। स्टूडेंट्स को आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

812

फायदा- नई प्लानिंग सक्सेसफूल रहेगी। अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। संतान की ओर से भी मन दुखी हो सकता है।
उपाय- गाय को गुड़ या कुछ और मीठा खिलाएं।

912

फायदा- मकान खरीदने की कोशिश सफल हो सकती है। प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई बड़ी परेशानी आज खत्म हो सकती है।
नुकसान- कोई आपको धोखा दे सकता है। कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को फलों का भोग लगाएं।

1012

फायदा- जीवन साथी से सहयोग मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर भी नियंत्रण रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं या दूध पिलाएं।

1112

फायदा- संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कानूनी मामलों में आज सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
नुकसान- आज आप आक्रामक होने के बजाए शांति से काम लें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कुछ लोग आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- ब्राह्मण महिला को लाल चुनरी का दान करें।

1212

फायदा- अचानक धन लाभ भी हो सकता है। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बन सकता है। ऑफिस के लोगों की मदद मिलेगी।
नुकसान- कानूनी मामलों में दिन खराब हो सकता है। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- किसी सफाई कर्मचारी को जूतों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories