उज्जैन. 31 अक्टूबर, रविवार को पहले मघा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध कन्या राशि में, गुरु मकर राशि में वक्री अवस्था में, शुक्र धनु राशि में, शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेगा। इन सभी ग्रहों के कारण कई शुभ और अशुभ योग इस दिन बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अच्छा है। समय आपके पक्ष में बना हुआ है। किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग फायदा पहुंचा सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- तुलसी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
212
बिगड़ी हुई बात आज फिर से बन सकती है। बस आपको थोड़ी समझदारी से काम लेना होगा। नहीं तो बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। आपका दिन मिला-जुला रहेगा।
उपाय- रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
312
आज भाग्य का साथ मिलेगा एवं आय बेहतर बनीं रहेगी। सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता होगी एवं समय पर काम नही हो पाएंगे। व्यापार में शिथीलता समाप्त होगी एवं नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। शिक्षा-पढ़ाई में सहपाठियों से आगे रहेंगे। शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। किसी दूसरे के मामले में न बोलें, नहीं तो आपका भी विवाद हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को चमेली के तेल का दीपक लगाएं।
412
बिजनेस को लेकर नया प्लान बन सकता है, जिसे लेकर मन में उत्साह रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जोश में आकर कोई जोखिम न लें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। हर काम सोच-समझकर करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ दान करें।
512
किसी काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी, लेकिन घबराइए नहीं दोस्तों की मदद से वो दूर हो जाएगी। हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। उधारी का पैसा आज चुकाना पड़ सकता है। खास मित्र से आज मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। सेहत को लेकर सावधानी रखें।
उपाय- किसी मंदिर के अन्नक्षेत्र में हल्दी का दान करें।
612
आज ऑफिस में आपकी बहुत पूछ-परख होगी। बॉस भी आपके काम से खुश रहेंगे। बिजनेस को लेकर कोई बड़ी खबर आज मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। स्टूडेंट को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी।
उपाय- गरीब बच्चों को चॉकलेट या कुछ मीठा खिलाएं।
712
कोई पुराना काम आज निपट जाएगा, इससे मन को सुकून मिलेगा। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा कम होगा। लव पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। सेहत में सुधार हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी दूसरे पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- पंचमुखी हनुमान की पूजा करें।
812
ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। सभी लोग आपकी मेहनत और कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। बिजनेस के लिए यात्रा फायदा पहुंचाएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। बुरी आदतों के कारण सम्मान में कमी आ सकती है। आज थोड़ा कम बोलें तो अच्छा रहेगा।
उपाय- पानी में काले तिल मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।
912
कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है, इससे आपके कर्ज चुकता हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, आपकी बात सभी मानेंगे। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। खान-पान में संयम बरतें। स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है पर मन छोटा न करें। मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है।
उपाय- राशि के स्वामी के मंत्र का जाप करें।
1012
प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी किसी भी तरह की लापरवाही न करें तो बेहतर रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।
उपाय- गरीबों को केले का दान करें।
1112
इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। इसका फायदा निकट भविष्य में आपको मिल सकता है। मकान आदि अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। खर्चे पर कंट्रोल रखें। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
1212
जरूर काम आज समय पर पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। अजीब से बैचेनी मन में रहेगी। मन को शांत रखें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।