31 जनवरी 2021 राशिफल: तुला वाले बिजनेस में रिस्क लेने से बचें, कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 31 जनवरी, रविवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। रविवार को सूर्योदय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति से शोभन नाम एक अन्य शुभ योग भी इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 30 2021, 06:00 PM IST

112
31 जनवरी 2021 राशिफल: तुला वाले बिजनेस में रिस्क लेने से बचें, कानूनी मामलों में फंस सकते हैं, जानें अपना दिन

फायदा- लोन लेने की कोशिश कामयाब होगी। जिस खबर का इंतजार था, वो आज मिल सकती है। घर या वाहन भी खरीद सकते हैं।
नुकसान- बिजनेस में बड़े सौदे न करें। पत्नी से थोड़ी अनबन हो सकती है। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव हो सकता है।
उपाय- भगवान विष्णु के मंदिर में दीपक लगाएं।

212

फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- नया काम शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

312

फायदा- बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। ऑफिस में आपके आइडिया सबको पसंद आएंगे। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भरोसा न करें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

412

फायदा- पुरानी संपत्ति से फायदा हो सकता है। सोचे हुए कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। परिवार में भी माहौल ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- लाल रूमाल जेब में रखें।

512

फायदा- परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है। बिजनेस के लिए अच्छा दिन है।
नुकसान- लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। पैसा उधार लेना पड़ सकता है। कमजोर सेहत परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- छत या घर के बाहर बर्तन में पानी भरकर रखें।

612

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है।
नुकसान- संतान की सेहत बिगड़ सकती है। भावुकता में गलत फैसला लेने से बचें। अनजान लोगों पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।
उपाय- भगवान सूर्यदेव को नमस्कार करें।

712

फायदा- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस और नौकरी के लिए समय सामान्य है।
नुकसान- बिजनेस में रिस्क लेने से बचें। पुरानी बातों के चलते टेंशन हो सकता है। कानूनी मामलों से दूर ही रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को खिलौने बाटें।

812

फायदा- संतान की सफलता से मन खुश होगा। रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे।
नुकसान- सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्च पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- पक्षियों के लिए छत पर अनाज रखें।
 

912

फायदा- पैसों से जुड़े मामलों में फायदा होगा। दोस्तों की मदद से बिगड़ा काम बन जाएगा। नौकरी में मनचाहा तबादला हो सकता है।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

1012

फायदा- बिजनेस से जुड़ी फायदेमंद यात्रा हो सकती है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सेहत भी बिगड़ सकती है। महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है। मकान या जमीन के सौदे में नुकसान हो सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

1112

फायदा- स्टूडेंट्स को प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है। आज किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी समस्याओं का हल निकल सकता है।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। महिलाओं की सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऑफिस में किसी से बहस भी हो सकती है।
उपाय- नदी में सफेद फूल प्रवाहित करें।

1212

फायदा- बिजनेस में अचानक कोई बड़ा सौदा हाथ आ सकता है। पिता से धन लाभ हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।
नुकसान- लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। गलत तरीके से पैसा कमाने का विचार आएगा। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- 9 कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos