3 दिसंबर 2020 का राशिफल: मेष वालों का बिजनेस बढ़ेगा, वृष को मिल सकती है प्रेम में सफलता, जानें अपना दिन

उज्जैन. 3 दिसंबर, गुरुवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.20 तक रहेगा। इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। गुरुवार को पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2020 10:41 AM IST

112
3 दिसंबर 2020 का राशिफल: मेष वालों का बिजनेस बढ़ेगा, वृष को मिल सकती है प्रेम में सफलता, जानें अपना दिन

फायदा- नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है।
नुकसान- कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में बैठकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

212

फायदा- बिजनेस में बड़ा सौदा होने से मन प्रसन्न रहेगा। करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को जनेऊ अर्पित करें।

312

फायदा- पार्टनर से सम्मान और प्यार मिल सकता है। जवाबदारी के काम ठीक से निपट सकते हैं। बिजनेस में सफलता और फायदा मिल सकता है।
नुकसान- चुनौतियां कठिन सकती हैं। गुस्से और उत्तेजना पर कंट्रोल करें। कोई बड़ी गलती हो सकती है।
उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें।

412

फायदा- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिगड़े हुए पुराने संबंध फिर से अच्छे हो सकते हैं। बिजनेस के नतीजे आपके फेवर में हो सकते हैं।
नुकसान- पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने से तनाव रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।

512

फायदा- बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। ऑफिस का काम समय पर निपट जाएगा।
नुकसान- संतान को मनचाही सफलता न मिलने से मन दुखी होगा। लेनदेन में सावधानी रखें। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से करें।

612

फायदा- दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ने से तनाव हो सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

712

फायदा- साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। मेहनत से सफलता मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील न करें। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं।

812

फायदा- जरूरी काम भी समय से निपट सकते हैं। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। शेयर मार्केट में फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- ऑफिस में अनचाहा काम करना पड़ सकता है। दूसरों की बात में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। पैसे की तंगी भी हो सकती है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

912

फायदा- साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। पुरानी योजनाएं भी पूरी होने के योग हैं।
नुकसान- सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है।
उपाय- तुलसी की पूजा करें जल चढ़ाएं।

1012

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। अचानक कोई फायदेमंद यात्रा हो सकती है। कानूनी मामले आपके फेवर में हो सकते हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर भी आपका मूड खराब हो सकता है। पैसों के मामले में सावधानी रखें। फालतू खर्चे और परेशानियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

1112

फायदा- बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।
नुकसान- बिना वजह किसी विवाद में फंस सकते हैं। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। कानूनी मसलों से दूर रहें।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध, फल आदि का दान करें।

1212

फायदा- सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। नौकरी के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- खर्च अधिक हो सकता है। संपत्ति को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी।
उपाय- आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos