3 जून 2020 का राशिफल: मकर राशि वाले नौकरी में परेशान हो सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

उज्जैन. 3 जून, बुधवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का योग है। इस दिन स्वाती नक्षत्र रहेगा। बुधवार को स्वाती नक्षत्र होने से ध्रूम नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए किस राशि पर कैसा होगा इस अशुभ योग का असर…

Asianet News Hindi | Published : Jun 2, 2020 12:54 PM IST

112
3 जून 2020 का राशिफल: मकर राशि वाले नौकरी में परेशान हो सकते हैं, जानें कैसा होगा आपका दिन

फायदा- बिजनेस में फायेदमंद सौदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- बिना मांगे किसी को राय देना भारी पड़ सकता है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। कोई अनचाहा काम करना पड़ सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

212

फायदा- आज कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
नुकसान- आपकी बुरी आदतों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करें।

312

फायदा- किस्मत का साथ मिलेगा, रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- कानूनी मामलों से दूर रहें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीबों को पीले फलों का दान करें।

412

फायदा- चुनौतीपूर्ण स्थितियां आपके हित में हो सकती है। आज किए गए काम आने वाले दिनों में फायदा देंगे। करियर के नए रास्ते खुल सकते हैं।
नुकसान- कार्यक्षेत्र की स्थितियां ध्यान भटका सकती हैं। जिद में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

512

फायदा- लाइफ पार्टनर से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है। सोच-समझकर निर्णय लेने से फायदा हो सकता है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- आज किसी मामले में आपको गलतफहमी भी हो सकती है। दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब बच्चों को दूध का दान करें।

612

फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- न चाहते हुए भी पैसा खर्च हो सकता है। किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। कामकाज में सुस्ती का माहौल रहेगा।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

712

फायदा- अचानक धन लाभ हो सकता है। मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नुकसान- आलस के कारण कोई अच्छा मौका गंवा सकते हैं। पार्टनर से कहासुनी हो सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- बिल्व पत्र चढ़ाकर शिवजी की पूजा करें।

812

फायदा- अपनी इमेज सुधारने का मौका मिलेगा। कुछ नए संबंधों की शुरुआत भी होगी। कुछ घरेलू उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं।
नुकसान- पैसा मिलने में रुकावटें आ सकती हैं। कुछ जिद्दी और घमंडी लोगों से मिल सकते हैं। न चाहते हुए कर्जा लेना पड़ सकता है।
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।

912

फायदा- उलझी हुई स्थितियां आज आप संभाल लेंगे। बिजनेस में कोई नया फैसला आपके ही फेवर में हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- किसी काम में जल्दबाजी न करें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम परिणाम मिलने से निराशा होगी।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

1012

फायदा- करियर के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस पार्टनर से सहयोग मिलेगा। उलझे हुए मामले आप अपनी बुद्धि से निपटा लेंगे।
नुकसान- अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। जिद करेंगे तो किसी से विवाद हो सकता है। नौकरी में परेशानी हो सकती है।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

1112

फायदा- सामाजिक काम में सम्मान मिलेगा। किसी अच्छे दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी।
नुकसान- जमीन-जायदाद खरीदने में जल्दबाजी न करें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। लेन-देन गुप्त रखें। मौसमी रोग हो सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।

1212

फायदा- निवेश के लिए दिन अच्छा है। अधिकारी आपकी बातों से सहमत रहेंगे। कामकाज में सुधार भी हो सकता है।
नुकसान- बड़ा फैसला लेने से बचें। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। कानूनी मामलों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos