3 मार्च 2021 राशिफल: तुला राशि वाले शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें, नुकसान हो सकता है, जानें आपका दिन

उज्जैन. 3 मार्च, बुध‌वार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का योग बन रहा है। इस दिन स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा। बुधवार को स्वाती नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। 2 मार्च की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में आ चुका है। इसका असर भी बुधवार को सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 02 2021, 06:00 PM IST

112
3 मार्च 2021 राशिफल: तुला राशि वाले शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें, नुकसान हो सकता है, जानें आपका दिन

फायदा- पैतृक संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा।
नुकसान- ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन आदि दान करें।

212

फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नुकसान- किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

312

फायदा- ऑफिस में सभी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अटके काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे।
नुकसान- आज आपका खर्चा ज्यादा रहेगा। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप दुश्मनों से सावधान रहें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।

412

फायदा- नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

512

फायदा- ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- गुस्से या जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करने से सोच-विचार कर लें। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है।
उपाय- नदी में चावल या सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

612

फायदा- न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अतिरिक्त आय हो सकती है। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। तनाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीबों को फलों का दान करें।

712

फायदा- आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

812

फायदा- दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा।
नुकसान- किसी बात पर मानसिक तनाव हो सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स् को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

912

फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

1012

फायदा- रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है।
नुकसान- सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। किसी बात पर जीवनसाथी नाराज हो सकता है। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

1112

फायदा- नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा।
नुकसान- कुछ मामलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

1212

फायदा- योजनाओं पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos