4 जनवरी 2021 राशिफल: कर्क राशि वाले सावधान रहें, कानूनी मामले में फंस सकते हैं, जानें अपना दिन

उज्जैन. 4 जनवरी, सोमवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह शुक्र ग्रह राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 03 2021, 06:00 PM IST

112
4 जनवरी 2021 राशिफल: कर्क राशि वाले सावधान रहें, कानूनी मामले में फंस सकते हैं, जानें अपना दिन

फायदा- कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। करियर से जुड़े कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
नुकसान- काम में देरी से गुस्सा आएगा। न चाहते हुए भी कोई बड़ा वादा करना पड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।
उपाय- अपना पूजा स्थान पर पानी से भरा तांबे का कलश रखें।

212

फायदा- नई जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। इंटरव्यू में सफलता के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में विवाद होने की संभावना है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

312

फायदा- आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सिरदर्द हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

412

फायदा- बिजनेस से संबंधित यात्रा लाभदायक हो सकती है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। किसी कानूनी मामले में फंसने के योग हैं। हेल्थ के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन करवाएं।

512

फायदा- मकान से जुड़े रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई चीजें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में काम आएंगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा। 
उपाय- किसी मंदिर के पुजारी को फल या मिठाई दें।

612

फायदा- आज आपके अधूरे काम निपट सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।  शारीरिक परेशानियां भी कुछ कम हो सकती हैं।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। पुरानी गलतियां न दोहराएं। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को कॉपी-पेन आदि चीजों का दान करें।

712

फायदा- सरकारी कामों में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कुछ अच्छा होने वाला है।
नुकसान- अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब हो सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में केसरिया झंडे का दान करें।

812

फायदा-  बिजनेस में फायदेमंद सौदे होने के योग हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज में दिया गया समय आपको फायदा देगा।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

912

फायदा- आज बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।
नुकसान- वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आप भी किसी से विवाद न करें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

1012

फायदा- नई योजनाएं आज बन सकती हैं। कामकाज में सुधार होने के योग हैं। मानसिक शांति और सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- आज आप जीवनसाथी का दिल दुखा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की संभावना है। एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
उपाय- शिव मंदिर में बैठकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

1112

फायदा- पुराना कर्ज आज चुका सकते हैं। कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। समय अच्छा बीतेगा।
नुकसान- किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। पैसा उधार देने से बचें। किसी से झूठा वादा न करें, नहीं तो परेशान हो सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और 7 परिक्रमा करें।

1212

फायदा- आज इनकम बढ़ने के योग हैं। मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। अपनी बुरी आदतों पर कंट्रोल करें।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos