5 मई 2021 राशिफल: सिंह राशि वाले कानूनी मामलों से बचें, समय और पैसा बर्बाद हो सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 5 मई, बुधवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। 4 मई की रात से चंद्रमा कुंभ राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित है। इन दोनों ग्रहों के 1 ही राशि में होने से 12 राशियों पर क्या असर होगा, आगे जानिए…

Asianet News Hindi | / Updated: May 04 2021, 06:00 PM IST

112
5 मई 2021 राशिफल: सिंह राशि वाले कानूनी मामलों से बचें, समय और पैसा बर्बाद हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- पिता की सहायता से पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। पुराना विवाद आज सुलझ सकता है।
नुकसान- झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं।

212

फायदा- कोर्ट-कचहरी के काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

312

फायदा- नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।
उपाय- काली मां के मंदिर में दीपक जलाएं।

412

फायदा- पुराने कामों का अच्छा फल आज मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है।
नुकसान- झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। आलस के कारण कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें।
उपाय- गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें।

512

फायदा- करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है। अधिकारियों की मदद मिल सकती है।
नुकसान- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।

612

फायदा- बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं। रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है।
नुकसान- गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

712

फायदा- साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है।
नुकसान- बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।

812

फायदा- उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

912

फायदा- पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। मौसमी बीमारियों हो सकती हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें।

1012

फायदा- बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- आपकी कोई खास बात सभी को पता चल सकती है। कोई नया एग्रीमेंट आज न करें। कानूनी मामलों के बचकर रहें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

1112

फायदा- सरकारी लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

1212

फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं। किसी की बातों में न आएं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos