6 अप्रैल 2021 राशिफल: मकर राशि वाले निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

Published : Apr 05, 2021, 06:00 PM IST

उज्जैन. 6 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। सोमवार की रात से गुरु ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। मंगलवार को सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
6 अप्रैल 2021 राशिफल: मकर राशि वाले निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आय का कोई दूसरे रास्ता मिल सकता है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।
नुकसान- परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। भावुक होकर कोई फैसला न लें। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग सावधानी रखें।
उपाय- हनुमानजी को मीठा पान अर्पित करें।

212

फायदा- आज आपके पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
नुकसान- खर्च और काम ज्यादा होने से परेशानी होगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नए काम की शुरूआत के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- मंदिर में अनाज का दान करें, बाद में इसे गरीबों में बांट दें।

312

फायदा- बिजनेस से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर सख्ती से नियंत्रण रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश की पूजा कर ही घर से निकलें।

412

फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी से लाभ के योग भी बन रहे हैं।
नुकसान- कामकाज में मन कम ही लगेगा। आज आपको कुछ गलतफहमी भी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

512

फायदा- हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। बिजनेस में निवेश की योजना आज बन सकती है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।
नुकसान- पैसा उधार देने से बचें। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई काम करें। अधिकारियों से विवाद हो सकता है।
उपाय- रोटी के ऊपर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

612

फायदा- ऑफिस में आज सभी आपकी मदद करेंगे। काम समय पर पूरा होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
नुकसान- घर पर किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। बनती हुई बात बिगड़ सकती है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को फलों का भोग लगाएं।

712

फायदा- नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क फायदेमंद साबित होगा।
नुकसान- नया काम शुरू करने से पहले सावधानी रखें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पेट की तकलीफ परेशान कर सकती है।
उपाय- आंवले के पेड़ की पूजा करें और जल चढ़ाएं।

812

फायदा- आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
नुकसान- दूसरों के विवाद में न पड़े तो बेहतर रहेगा। परिवार वाले किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। दुश्मन परेशान करेंगे।
उपाय- माता के लिए नए वस्त्र लाकर दें और उनका आशीर्वाद लें।

912

फायदा- प्रॉपर्टी के कामों से आज धन लाभ हो सकता है। अपनी कुशलता से बिगड़ी बात संभाल लेंगे। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
नुकसान- खाने-पीने पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। बुरी आदतों के कारण परेशान होना पड़ेगा। आज रोज से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

1012

फायदा- बिजनेस में नए संबंध भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।
नुकसान- आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। एक साथ कईं काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें।

1112

फायदा- कोई फायदेमंद सौदा आज हो सकता है। बोनस या वेतनवृद्धि की सूचना मिल सकती है। आज आपके ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं, एक्सीडेंट के योग बन रहे हैं। मानसिक कष्ट हो सकता है। संतान की ओर से चिंता रहेगी।
उपाय- नदी में चावल या सफेद फूल प्रवाहित करें।

1212

फायदा- आज आप समस्याओं को आसानी से निपटा लेंगे। आज एक्स्ट्रा आमदनी भी हो सकती है। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है।
नुकसान- अपनी योजना किसी को न बताएं। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- गरीब बच्चों को पेन-कॉपी का दान करें।

Recommended Stories