7 अगस्त 2021 Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, कर्क राशि वाले रहेंगे बीमारी से परेशान

उज्जैन. 7 अगस्त, शनिवार (Saturday) को पुनवर्सु नक्षत्र सुबह 8.18 तक रहेगा। इसके बाद पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले पुनवर्सु नक्षत्र होने छत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। शुक्रवार की रात से चंद्रमा कर्क राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही सूर्य और बुध स्थित है। एक ही राशि में 3 ग्रह होने से त्रिग्रही योग इस दिन बन रहा है। इसका असर सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | / Updated: Aug 06 2021, 06:00 PM IST

112
7 अगस्त 2021 Rashifal: मिथुन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, कर्क राशि वाले रहेंगे बीमारी से परेशान

फायदा- कार्यक्षेत्र के लिए समय अनुकूल हो सकता है। नौकरीपेशा लोग स्विच करना चाह रहे हैं तो समय अच्छा है। फायदा और सफलता दोनों मिलेगी।
नुकसान- सरकारी कामकाज में सावधान रहें। पैनल्टी या किसी प्रकार का चालान भुगतान करने के योग बन रहे हैं। सेहत संबंधी सावधानी रखें। लापरवाही न करे।
उपाय- शिव-पार्वती की पूजा करें।

212

फायदा- बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। कोई नया काम या तरीका शुरू कर सकते हैं। नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा।
नुकसान- अचानक कोई फैसला न लें, वरना बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर संघर्ष हो सकता है। गैर कानूनी काम में फंस सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी के मंत्रों का जाप करें।

312

फायदा- कार्य स्थल पर कड़ी मेहनत करने से ही मान-सम्मान बढ़ेगा। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
नुकसान- राजनीति से जुड़े लोग सावधान रहें। बेवजह आरोप लग सकता है। माता की सेहत को लेकर टेंशन और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा।
उपाय- चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें।

412

फायदा- कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। लोन लेना चाह रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।
नुकसान - फालतू खर्चों से बचें। परिवार के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद बढ़ सकते हैं। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। सेहत का ख्याल रखें। चोट लग सकती है।
उपाय- साधु-संतों की सेवा करें।

512

फायदा- प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा है। आपकी इनकम में भी बढ़ोत्तरी होगी। कार्यस्थल पर सम्मान और शौहरत मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
नुकसान- फालतू पैसा खर्च होने से टेंशन रहेगी। सेहत के मामले में थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहना होगा।
उपाय- छोटे बछड़े वाली गाय को गुड़ खिलाएं।

612

फायदा- संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी के काम में फायदा हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।
नुकसान- मानसिक रुप से शांत रहने की कोशिश करें। कामकाज ज्यादा होने से खुद के लिए समय नहीं मिल पाएगा। निवेश करते समय जोखिम लेने से भी बचना होगा।
उपाय- केसरिया ध्वज मंदिर में दान करें।

712

फायदा- परेशानियों से राहत मिल सकती है। आपके लिए समय शुभ है दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। शनि के कारण मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा।
नुकसान- छोटे भाई-बहनों के कारण कोई परेशानी हो सकती है। आमदनी के हिसाब से खर्चा करें। प्रॉपर्टी से संबंधी कोई गलत फैसले आप ले सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

812

फायदा- नौकरी और बिजनेस में आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।
नुकसान- पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन तनाव में बीतेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय- बरगद के पेड़ पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

912

फायदा- धर्म और आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ सकता है। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। कोई महंगी वस्तु उपहार में मिल सकती है।
नुकसान- कामकाज ज्यादा होने से टेंशन बढ़ सकता है। बिना सोचे-समझे बोलने से काम बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य सुख में कुछ कमी आ सकती है। गलतफहमी हो सकती है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

1012

फायदा- नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
नुकसान - कानूनी मामले और विवादों में भी उलझ सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। नहीं चाहते हुए भी कर्जा लेना पड़ सकता है। सोच-समझकर निवेश करें। उधारी से बचें।
उपाय- नदी में एक सिक्का डालें।

1112

फायदा- आमदनी बढ़ेगी। एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। मेहनत और कार्य कुशलता के दम पर आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
नुकसान- कुछ फैसलों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। छोटे भाई-बहनों की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम संबंधों के मामलों में सावधान रहना होगा।
उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।

1212

फायदा- बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। पुराना निवेश से आज फायदा मिल सकता है। माता की सेहत में सुधार होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सरकारी कामकाज की गति धीमी हो सकती है। जोड़ों के दर्द और पुराने रोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने के योग हैं।
उपाय- बिटिया को उसकी पसंद की मिठाई खिलाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos