7 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले बना सकते हैं बिजनेस की प्लानिंग, वृष राशि वालों को हो सकता है फायदा

Published : May 06, 2020, 08:37 PM IST

उज्जैन. 7 मई, गुरुवार को वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 11.30 के बाद विशाखा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो पूरे दिन रहेगा। गुरुवार को पहले स्वाती नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

PREV
112
7 मई 2020 का राशिफल: मेष राशि वाले बना सकते हैं बिजनेस की प्लानिंग, वृष राशि वालों को हो सकता है फायदा

फायदा- नए बिजनेस की प्लानिंग आज हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। उलझे हुए मामले भी आज सुलझ सकते हैं।
नुकसान- न चाहते हुए भी कोई काम करना पड़ सकता है। अधिकारी आपके काम से खुश नहीं होंगे। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- लक्ष्मी द्वादशनाम स्त्रोत का पाठ करें।

212

फायदा- संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। निवेश से फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। सेहत ठीक रहेगी।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। बिना सोचे-समझे किसी कानूनी मसले में न फंसें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

312

फायदा- ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी रखें। किसी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें।
उपाय- गरीबों को भोजन करवाएं।

412

फायदा- कामकाज में कोई अच्छा बदलाव हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। पुराने निवेश का फायदा आज हो सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्च अधिक हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान दें।

512

फायदा- आज परेशानियों से राहत मिल सकती है। पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से आज दूर रहें। नौकरी में बदलाव परेशानी का कारण बन सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा न करें।
उपाय- हनुमानजी को केवड़े का इत्र चढ़ाएं।
 

612

फायदा- उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर भी मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- नकारात्मक सोच आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। बिजनेस में फायदा कुछ कम ही मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

712

फायदा- बिजनेस और नौकरी में रुकावटें दूर होंगी। आगे बढ़ने के मौके भी मिलेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी मित्र की ओर से बुरी खबर आ सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

812

फायदा- राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। सरकारी कामों में फायदा होगा। बिजनेस और नौकरी के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। साझेदारी के कामों में नुकसान हो सकता है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

912

फायदा- बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है।
नुकसान- जिद करने से विवाद हो सकता है। बिजनेस में कोई नया एग्रीमेंट न करें। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई बांटें।

1012

फायदा- पिता के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है।  
नुकसान- निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

1112

फायदा- घर-परिवार से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।
नुकसान- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। ज्यादा खर्चा करने की आदत पर कंट्रोल करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- नदी में मछलियों के लिए आटे की गोलियां बनाकर डालें।

1212

फायदा- प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। गैरकानूनी और गलत कामों से दूर रहें। छोटी-सी बात से बड़ा विवाद भी हो सकता है।
उपाय- बहते हुए पानी में चावल प्रवाहित करें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories