Horoscope Today आज का राशिफल 8 नवंबर 2021: वृष वालों को होगा ससुराल से फायदा, सिंह को मिल सकती है गुड न्यूज

उज्जैन. 8 नवंबर, सोमवार को मूल नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। रविवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में आ चुका है। शुक्र पहले से ही इस राशि में स्थित है। ये युति शुभ फल प्रदान करने वाली है। इस दिन सूर्य, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, राहु वृष राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।  ग्रहों की इन स्थितियों के कारण कई शुभ और अशुभ योग बनेंगे। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन… 

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2021 7:29 AM IST

112
Horoscope Today आज का राशिफल 8 नवंबर 2021: वृष वालों को होगा ससुराल से फायदा, सिंह को मिल सकती है गुड न्यूज

विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रूके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। 

उपाय- कुष्ठ रोगियों का फल का दान करें।
 

212

ससुराल पक्ष से आज धन लाभ होता दिख रहा है। आज आपके किसी मित्र की सहायता से आपके व्यापार की बढ़ोतरी में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह समाप्त होगी। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ होता दिख रहा है।

उपाय- जरूरतमंदों को कंबल का दान करें। 
 

312

आज आपकी माता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने भाई बहनों के साथ कुछ अहम मुद्दों पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में सावधान रहना होगा।

उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। 
 

412

आज आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी। यदि जमीन जायदाद संबंधी कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है। आज आप अपनी पत्नी के लिए कोई उपाय खरीद कर ला सकते हैं। आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। 

उपाय- सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

512

आज आपको अपने भाई व बहन से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको आपके व्यवसाय में बड़े लाभ मिलने से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है, इससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उपाय- शमी वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
 

612

संतान से आज आपको संतोषजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनुष्य हर्षित होगा। सायंकाल के समय आज अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और कुछ धन भी व्यय होगा। व्यस्तता के बीच आप आपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसमें जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे।

उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।
 

712

आज आप सांसारिक सुख के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसमें उनकी ख्याति चारों ओर फैलेगी और आपके जनसमर्थन में भी बढ़ोतरी होगी। 

उपाय- हनुमानजी को चूरमे का भोग लगाएं।
 

812

संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन मे हर्ष होगा। यदि आप कोई लोन अथवा कर्ज लेना पडे, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा कर सकते हैं, उससे आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा। आज आपके पिताजी की सलाह आपके व्यापार में लंबे समय से लटकी हुई थी, वह फाइनल हो सकती है।

उपाय- पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। 

912

आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ हल्का फुल्का रहेगा और बाहर के खानपान से सावधानी बरतनी होगी, लेकिन आज आपको अपने निकटवर्ती लोगों के विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप अपनी संतान के भविष्य व विवाह से संबंधित कुछ विशेष निर्णय ले सकते हैं।

उपाय- शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें। 
 

1012

विवाह योग्य लोगों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप को बढाने वाला रहेगा। आज उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको नौकरी मे प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है, परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
 

1112

नौकरी कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की पर पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ के अवसर लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अवसरों को पहचानना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।

उपाय- नीला फूल शनिदेव को चढ़ाएं।
 

1212

यदि आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, आज आपका खोया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। 

उपाय- पीला रूमाल अपनी जेब में रखें।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos