8 अगस्त 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों की हेल्थ में होगा सुधार, वृष राशि वालों को सताएगी संतान की चिंता

Published : Aug 07, 2020, 10:42 PM IST

उज्जैन. 8 अगस्त, शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 3.30 तक रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

PREV
112
8 अगस्त 2020 का राशिफल: मेष राशि वालों की हेल्थ में होगा सुधार, वृष राशि वालों को सताएगी संतान की चिंता

फायदा- हेल्थ में सुधार होगा। आज दिन अनुकूल रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
नुकसान- खर्च अधिक होगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- देवी को सुहाग की सामग्री अर्पित करें।

212

फायदा- नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। करियर के नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संतान की चिंता सताएगी। पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।

312

फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं।
नुकसान- संपत्ति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकते हैं।
उपाय- केले के 2 पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

412

फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।
नुकसान- परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। समय का दुरुपयोग न करें। बिना सोचे-समझे किसी की बात में न आएं।
उपाय- गरीबों का अनाज या भोजन का दान करें।

512

फायदा- मित्रों की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।
नुकसान- सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे। आज किसी को पैसा उधार न दें। छोटी-छोटी बातों पर किसी से विवाद न करें।
उपाय- राशि स्वामी सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

612

फायदा- अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। किसी विशेष काम को करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पराक्रम और पद बढ़ेगा।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। आपके किसी फैसले से परिवार में नाराजगी रहेगी। मन में उत्साह की कमी रहेगी।
उपाय- गरीब कन्या को वस्त्रों का दान करें।

712

फायदा- बिजनेस में तरक्की होगी। पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ऑफिस में कर्मचारियों से तनातनी रहेगी। किसी को आपकी गुप्त बातें पता चल सकती हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

812

फायदा- धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
नुकसान- खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।

912

फायदा- संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी की भी बुराई न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- ब्राह्मण को वस्त्र और भोजन का दान करें।

1012

फायदा- मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। घर में कोई शुभ काम हो सकता है। विवाह आदि की रूपरेखा बनेगी।
नुकसान- सोच-समझकर पैसा निवेश करें। किसी से पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
उपाय- माता-पिता के पैर छूकर घर से निकलें।

1112

फायदा- अचानक धन लाभ होने के योग हैं। पुराने संबंधों का फायदा आज मिल सकता है। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ सकता है।
नुकसान- संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। तला-गला खाने से हेल्थ खराब हो सकती है। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- राशि स्वामी शनि के मंत्रों का जाप करें।

1212

फायदा- बिजनेस में सफलता मिलेगी। करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में भी आपको सभी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। यात्रा पर जाने का कोई फल नहीं मिलेगा। बारिश में वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories