8 फरवरी 2021 राशिफल: मीन राशि वालों को नौकरी में नया ऑफर मिल सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 8 फरवरी, सोमवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन मूल नक्षत्र दोपहर 3.30 तक रहेगा। इसके पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को पहले मूल नक्षत्र होने से लुंबक और बाद में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Feb 7, 2021 5:20 PM IST

112
8 फरवरी 2021 राशिफल: मीन राशि वालों को नौकरी में नया ऑफर मिल सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। अतिरिक्त आय के योग भी बन रहे हैं। परिवार के साथ कोई मनोरजंक कार्यक्रम बन सकता है।
नुकसान- आज आप कोई बड़ा फैसला न लें। निवेश के लिए भी ठीक नहीं है। भाइयों से विवाद हो सकता है।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

212

फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से हिस्सा मिल सकता है।
नुकसान- परिवार का कोई सदस्य बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है। खुद की सेहत भी खराब हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

312

फायदा- आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। प्रमोशन भी मिल सकता है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- लव लाइफ के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

412

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के अवसर भी मिल सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है।
नुकसान- कार्यक्षेत्र में असुविधा हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद फिर सामने आ सकता है। किसी से विवाद न करें।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

512

फायदा- पुरानी परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा और बिजनेस के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। संतान की सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे। खर्च अधिक होने से तनाव हो सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

612

फायदा- आज बिजनेस को लेकर कोई नया प्लान बन सकता है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- दुश्मनों आपका नुकसान कर सकते हैं। गैरकानूनी काम करने से बचें। कोई बुरी खबर भी आज मिल सकती है।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।

712

फायदा- ऑफिस में चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा।
नुकसान- बिजनेस में पार्टनर से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक नहीं है। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं।

812

फायदा- आज आपको संतान से सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी।
नुकसान- बिजनस में कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

912

फायदा- रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा आएगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।

1012

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन की परेशानियां भी दूर हो सकती है। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई गलती कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाएगा। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

1112

फायदा- अच्छे कामों का फल आज मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी यात्रा हो सकती है। पैसों से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
नुकसान- ऑफिस में काम का बोझ तनाव बढ़ा सकता है। इंटरव्यू में निराशा हाथ लगेगी। दूसरों के मामले में दखल न दें।
उपाय- छोटे बच्चे को किताबें, पेन, कॉपियां दिलाएं।

1212

फायदा- नौकरी में नया ऑफर मिल सकता है। महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। पुरानी समस्या आज खत्म हो सकती है।
नुकसान- पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। संतान की असफलता से मन दुखी होगा।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos