8 नवंबर 2020 राशिफल: मेष वालों की हो सकती है तरक्की, वृष वालों को कोर्ट मामलों में मिल सकती है सफलता

उज्जैन. 8 नवंबर, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। रविवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से वज्र नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2020 1:47 PM IST

112
8 नवंबर 2020 राशिफल: मेष वालों की हो सकती है तरक्की, वृष वालों को कोर्ट मामलों में मिल सकती है सफलता

फायदा- नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। पुराने कामों का अच्छा फल आज मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा है।
नुकसान- आलस के कारण कोई बड़ा मौका भी गंवा सकते हैं। झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें।
उपाय- गरीब बच्चों को नए कपड़ों का दान करें।

212

फायदा- घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। कोर्ट मामलों में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- बिजनेस में कोई बड़ा सौदा आज न करें। पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- आंवले के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं।

312

फायदा- पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। पिता की सहायता से पैसों का फायदा हो सकता है। परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। झूठ बोलकर अपने काम निकलवाने से बचें। संयम नहीं रखने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु को पीला फूल चढ़ाएं।

412

फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- कानूनी मामलों से बचकर रहें। आपकी कोई खास बात सभी को पता चल सकती है। कोई नया एग्रीमेंट आज न करें।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

512

फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम आज पूरे हो सकते हैं। करियर को लेकर कोई नया आइडिया आ सकता है।
नुकसान- वाहन सावधानी से चलाएं। लोगों के विवाद में दखल देने से बचें। बिजनेस में विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

612

फायदा- सेहत के लिए दिन ठीक है। सरकारी लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
नुकसान- प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। आपके साथ कुछ अनचाही स्थितियां बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

712

फायदा- अधिकारियों की मदद मिल सकती है। करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा नहीं है। कानूनी मामलों में समय और पैसा बर्बाद हो सकता है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनि के मंत्रों का जाप करें।

812

फायदा- दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। मौसमी बीमारियों हो सकती हैं।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तले हुए भोजन का दान करें।

912

फायदा- रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग हैं।
नुकसान- पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। गलतफहमी के कारण बनती बात बिगड़ सकती है। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
उपाय- नदी में चावल और सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

1012

फायदा- पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- भाइयों या दोस्तों से अनबन हो सकती है। बेकार के कामों में खर्च अधिक हो सकता है। ऑफिस में तनाव की स्थिति बन सकती है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को गुड़ का दान करें।

1112

फायदा- लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके विरुद्ध षड़यंत्र रच सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

1212

फायदा- प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। नौकरी का कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। संतान की तरक्की से प्रसन्नता होगी।
नुकसान- पारिवारिक विवाद के कारण तनाव होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें।
उपाय- काली मां के मंदिर में दीपक जलाएं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos