8 अक्टूबर 2020 राशिफल: वृश्चिक राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Oct 07, 2020, 06:55 PM IST

उज्जैन. 8 अक्टूबर, गुरुवार को आश्विन के अधिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र शाम 7 बजे तक रहेगा। गुरुवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सुबह चंद्रमा वृष राशि से मिथुन में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

PREV
112
8 अक्टूबर 2020 राशिफल: वृश्चिक राशि के अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है, जानें कैसा होगा आपका दिन

फायदा- ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। लोग आज आपकी मदद करेंगे।
नुकसान- वाहन चलाने में सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

212

फायदा- आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। अचानक धन लाभ की भी संभावना है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा।
नुकसान- मन में आज अनजाना डर रहेगा। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। हेल्थ को लेकर सावधान रहें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

312

फायदा- महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई महत्वपूर्ण और बड़ा काम आज शुरू हो सकता है।
नुकसान- जीवनसाथी का रवैया परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।  वाहन चलाने में सावधानी रखें।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें।

412

फायदा- सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं।
नुकसान- खर्च बढ़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें तो बेहतर रहेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडा) अर्पित करें।

512

फायदा- बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

612

फायदा- बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- भविष्य को लेकर टेंशन हो सकती है। किसी से भी विवाद न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
उपाय- किसी हनुमान मंदिर में सिंदूर का दान दें।

712

फायदा- दूसरों की मदद करें, इससे आपका भी फायदा होगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आक्रमकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री उपहार में दें।

812

फायदा- अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है।
नुकसान- ज्यादा खुशी में कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। किसी से विवाद हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।
उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

912

फायदा- दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बन जाएंगे। बच्चों के भविष्य की चिंता दूर होगी। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है।
नुकसान- खर्च ज्यादा हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- किसी बुजुर्ग महिला को कपड़े दान करें।

1012

फायदा- यात्रा से धन लाभ के योग बन रहे हैं। बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। व्यापार को लेकर नई योजनाएं आज बन सकती हैं।
नुकसान- जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है
उपाय- अनाज जैसे- गेहूं, चावल आदि का दान करें।

1112

फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बदहजमी की शिकायत हो सकती है। परिवार में किसी को हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

1212

फायदा- परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस को लेकर कोई नई योजना बन सकती है।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पानी से संबंधित रोग हो सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में दीपक के लिए शुद्ध घी का दान करें।

Recommended Stories