9 अप्रैल 2021 राशिफल: कर्क राशि वालों को नौकरी में नया पद मिल सकता है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 9 अप्रैल, शुक्रवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। शुक्रवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। इस अशुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2021 3:56 PM IST

112
9 अप्रैल 2021 राशिफल: कर्क राशि वालों को नौकरी में नया पद मिल सकता है, जानें अपना दिन

फायदा- नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। निवेश के मामलों में नई प्लानिंग कर सकते हैं। मेहनत का पूरा फायदा आज मिलेगा।
नुकसान- सोचे हुए काम नहीं होने से मन उदास होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।

212

फायदा- पैसा निवेश के लिए समय अच्छा है। रुके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

312

फायदा- बिजनेस से जुड़ी यात्रा फायदा पहुंचा सकती है। नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- बनता हुआ काम रूक जाएगा। पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें।
उपाय- चींटियों के लिए आटा डालें।

412

फायदा- पुराना विवाद भी हल हो सकता है। नौकरी में नया पद मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है।
नुकसान- किसी से अनबन हो सकती है। दूसरों के मामले में दखल न दें। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी।
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।

512

फायदा- डेली रूटीन से धन लाभ और फायदा होगा। आमदनी बढ़ सकती है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।
नुकसान- लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक लगाएं।

612

फायदा- सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेखन के काम करने वालों को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं।
नुकसान- दुश्मन हानी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी में विवाद की संभावना है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।

712
812

फायदा- कार्यक्षेत्र में नई प्लानिंग हो सकती है। पुराना रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं।
नुकसान- किसी से झूठ न बोलें। कुछ खास कामों में आपसे गलती हो सकती है। जमीन-जायदाद के काम उलझ सकते हैं।
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।

912

फायदा- अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। सैलरी में इजाफा हो सकता है। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा।
नुकसान- कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

1012

फायदा- बिजनेस में फायदा होगा। समय पर सभी काम निपट जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- लेन-देन में सावधानी रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।

1112

फायदा- जमीन-जायदाद के कामों में फायदा हो सकता है। अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतनवृद्धि या प्रमोशन हो सकता है।
नुकसान- सेहत का विशेष ध्यान रखें। किसी पर अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट को मेहनत के अनुरूप कम सफलता मिलेगी।
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

1212

फायदा- बिजनेस को लेकर नई योजना बनाएंगे। पैसों के मामले में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।
नुकसान- किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- किसी नदी में स्नान करते समय पितरों को जल अर्पित करें।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos