11 अक्टूबर से सीधी हुई शनि की चाल, क्या होगा आपकी लाइफ पर इसर असर?

Published : Oct 12, 2021, 12:15 PM IST

उज्जैन. शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। यदि आप अच्छे कर्म करते हैं तो शनि आपको सकारात्मक फल देंगे और यदि आप बुरे काम करते हैं तो अवश्य ही आपको शनि के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। शनि अपनी धीमी गति की वजह से परिणाम भी धीमे ही देते हैं, जो कि लंबे समय तक प्रभावशाली रहते हैं। 23 मई 2021 से शनिदेव मकर राशि में उल्टी चाल चल रहे थे, यानी वक्री स्थिति में थे। लेकिन अब 11 अक्टूबर की रात से शनिदेव पुन: मार्गी हो चुके हैं यानी सीधी चाल से चलेंगे। शनि की चाल बदलने से किस राशि पर क्या असर होगा, आगे जानिए…

PREV
112
11 अक्टूबर से सीधी हुई शनि की चाल, क्या होगा आपकी लाइफ पर इसर असर?

रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह-गोचर अनुकूल है। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी सफलता के योग। नौकरी में पदोन्नति सम्मान की वृद्धि होगी।

212

कार्य मंद गति से चलेगा, कुछ बाधाएं भी आएंगी, लेकिन अंत में आप पूर्ण सफल रहेंगे। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।

312

कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। प्रयास करें कि, कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। जितना संभव हो शनिदेव को प्रसन्न करते रहें और पीपल का वृक्ष लगाएं।

412

शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। साझा व्यापार करने, किसी को अधिक धन उधार के रूप में देने और धोखाधड़ी से बचें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

512

भागदौड़ की अधिकता रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्त के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं।

612

प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य तथा बड़े भाइयों से मतभेद गहरा सकता है, अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।

712

मार्गी शनि कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। सामाजिक मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करें।

812

अपने पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

912

महंगी वस्तु पर खर्च हो सकता है। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें परिवार में भी अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

1012

शनिदेव का मार्गी होना आपके लिए वरदान की तरह है। रोजगार की दिशा में किये गये सभी प्रयास सफल रहेंगे। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। चुनाव में भी पूर्ण सफलता के योग बन रहे हैं।

1112

भागदौड़ की भी अधिकता रहेगी। अधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

1212

आय के साधन बढ़ेंगे, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न होने दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।

Recommended Stories