Budh Grah Parivartan November 2022: बुध करेगा शत्रु ग्रह की राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों पर होगा अशुभ असर

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान में बुध ग्रह (Budh Gochar 2022) तुला राशि में स्थित है। इस राशि में इसके साथ सूर्य और शुक्र भी है। एक ही राशि में तीन ग्रहों के होने से बुधादित्य और लक्ष्मी नारायण नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। बुध ग्रह 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ये मंगल ग्रह की राशि है, जो बुध का शत्रु है। शत्रु ग्रह की राशि में प्रवेश करने से बुध ग्रह के प्रभाव में अंतर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ के लिए अशुभ। आगे जानिए कितनी राशि वालों पर बुध के राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा…
 

Manish Meharele | Published : Nov 9, 2022 4:09 AM IST

13
Budh Grah Parivartan November 2022: बुध करेगा शत्रु ग्रह की राशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों पर होगा अशुभ असर

इस राशि के लोगों को बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से अशुभ स्थिति का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि बुध इस राशि से आठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस भाव को गुप्त रोग और आयु का कारक माना जाता है। इस राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है या कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ ऐसे खर्च करने पड़ेंगे, जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। बिजनेस और नौकरी में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान निवेश करने से भी बचना होगा।
 

23

इस राशि के लोगों को बुध के राशि बदलने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या लगातार बनी रहेगी। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें, घटना-दुर्घटना के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। लेन-देन करते समय सावधानी रखें, नहीं तो नुकसान होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। आय में कमी होने से रोजमर्रा के कामों में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
 

33

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि से 12वें भाव में होने जा रहा है, जो इस राशि वालों के लिए चिंता का कारण बन सकता है। इस भाव को हानि का भाव माना जाता है। इस समय निवेश करना इनके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। पुराने निवेश से भी इस दौरान फायदा न के बराबर होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में असफलता हाथ लगेगी। वैवाहिक जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में कोई डील होते-होते रह सकती है।


ये भी पढ़ें-

Monthly Horoscope November 2022: इस महीने किसका साथ देंगे सितारे, किसे होगा फायदा-किसे नुकसान?
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos