उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहा जाता है। (Surya Gochar December 2022) इस बार सूर्य 16 दिसंबर, शुक्रवार को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसे धनु संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी 2023 तक रहेगा। आगे जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन का मेष से लेकर मीन तक का हाल…
पुरानी समस्याएं दूर होंगी। शत्रु अहित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कर नहीं पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं। धर्म और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। दान करने से मन को सुकून मिेलगी। अपने साहस के बाल पर विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त करेंगे।
212
सूर्य के राशि परिवर्तन से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। किसी तरह का कोई रिएक्शन हो सकता है। बिजनेस में किसी तरह के षड़यत्र का शिकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सफल रहेंगे।
312
नौकरी और बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद सुनने को मिल सकती है। अटका हुआ पैसा इस सयम मिल सकता है, जिससे बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
412
कोई विवाद कोर्ट में विचाराधीन है तो उसमें सफलता मिल सकती है। शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगी। जमीन या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। भागदौड़ के कारण तनाव की अनुभव करेंगे। सगे-संबंधियों से जुड़ी कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
512
सूर्य के शुभ प्रभाव से कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और बिजनेस में बड़ी डील होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप मार्केटिंग के काम करते हैं तो यहां भी आपके टारगेट समय पर पूरे हो जाएंगे। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपका बोझ हल्का कर सकती है।
612
दोस्तों से जुड़ी कोई बुरी खबर आपका मूड खराब कर सकती है। इस सयम आपको यात्रा के दौरान सावधानी रखनी होगी, नहीं तो कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। अपनी रणनीति और योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं।
712
सही रणनीति पर चलते हुए इस राशि के लोग सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धर्म-कर्म में भी इनकी रूचि अधिक रहेगी। बिजनेस में इनके द्वारा लिए गए निर्णयों का स्वागत होगा। सरकारी संस्थाओं से लाभ मिलने को योग भी इस समय बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है।
812
आंखों से जुड़ी कोई समस्या आपको इस समय हो सकती है। पैसे से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी। मकान, दुकान या अन्य कोई अचल संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। परिवार के लोगों के सहयोग से आप परेशानियों का हल निकालने में सफल रहेंगे। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
912
सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेगा। जिससे लक्ष्मीनारायण और बुधादित्य नाम के 2 राजयोग बनेंगे। इनका शुभ प्रभाव इस राशि के लोगों को मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा।
1012
इस राशि के लोगों कोआर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई बुरी खबर सुनने के लिए भी तैयार रहें। सेहत में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके अपने ही लोग आपके विरुद्ध कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। कोई भी योजना जब तक पूरी न हो, उसके बारे में किसी को न बताएं।
1112
पुराना अटका हुआ पैसा इस समय मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का फायदा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान से जुड़ी कोई बड़ी जिम्मेदारी आप पूरी कर सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर साबित होगा।
1212
नई नौकर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फायदा इस समय मिल सकता है। होम या अन्य किसी तरह का कोई लोन है तो वह चुकता कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।