Surya Gochar Januray 2023:14 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशि वाले हो सकते हैं मालामाल

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है यानी ये ग्रह 30 दिन तक एक राशि में रहने के बाद दूसरी राशि में प्रवेश करता है। (Surya Gochar Januray 2023) इस तरह सूर्य 365 दिनों में अपना राशि चक्र पूरा करता है। वर्तमान में सूर्य धनु राशि में है। सूर्य 14 जनवरी की रात को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। 4 राशि वालों को इसका बहुत ही शुभ फल प्राप्त होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
 

Manish Meharele | Published : Jan 8, 2023 11:31 AM IST / Updated: Jan 08 2023, 05:13 PM IST

14
Surya Gochar Januray 2023:14 जनवरी को सूर्य बदलेगा राशि, 4 राशि वाले हो सकते हैं मालामाल

मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि बदलने से बहुत ही शुभ फल प्राप्त होंगे। इनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता इस समय मिल सकती है। इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। अगर कोई बीमारी लंबे समय से परेशान कर रही है तो उसमें आराम मिलेगा।
 

24

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह के लिए कहीं बात चल रही है तो उसमें भी सफलता मिलेगी। कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
 

34

तुला राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र है जो धन-धान्य और ऐशो आराम देता है। इस समय शुक्र और सूर्य की युति होने से इस राशि के लोगों को विशेष रूप से फायदा मिलता नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। कहीं अटका हुआ पैसा है तो वह मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष  में आ सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
 

44

मकर राशि
सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही शनि और शुक्र स्थित हैं। 3 ग्रहों की युति मकर राशि में होने से इस राशि के लोगों को कई मामलों में फायदा होगा। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे। बिनजेस में कोई बड़ी डील इस समय हो सकती है। समय आपके पक्ष का बना हुआ है। 


 

ये भी पढ़ें-

इस देवी मंदिर को नारियलों से होती है 40 करोड़ की सालाना आय, कहां से आते हैं इतने नारियल?


Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos