उज्जैन. अक्टूबर माह के पहले सप्ताह (4 से 10 अक्टूबर) में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। इस सप्ताह में सर्वपितृ अमावस्या (6 अक्टूबर, बुधवार) के अगले दिन (7 अक्टूबर, गुरुवार) से नवरात्रि पर्व का आरंभ होगा। ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह में चंद्रमा सिंह से लेकर वृश्चिक राशि तक का चक्र पूरा करेगा। और भी कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…
कार्यक्षेत्र में विरोधियों से खूब सावधान रहें। इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अनावश्यक चीजों पर धन खर्च होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। मौसमी बीमारियों को लेकर बेहद सतर्क रहें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
212
इस सप्ताह आपके आय के नये स्रोत बनेंगे। आपका उत्साह, पराक्रम बढ़-चढ़कर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स और जूनियर्स दोनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
312
इस सप्ताह में प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। लव पार्टनर से दूर के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपको स्वयं भी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। घर हो या फिर कार्यक्षेत्र लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और सिर्फ अपने काम पर फोकस करें।
412
रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बाजार में अटका धन भी निकल सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। भूमि-भवन से संबंधित कोई डील करने से पहले किसी वरिष्ठ या शुभचिंतक की सलाह जरूर ले लें और किसी कागज पर बगैर सोच-समझे हस्ताक्षर करने से बचें।
512
घर के जरूरी काम करते समय सावधान रहें, आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। यदि आप अपने व्यापार को विस्तार देने की सोच रहे हैं तो किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। अपने प्रतिष्ठान पर विशेष नजर रखें और दूसरों के बहकावे में आने से बचें। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें।
612
घर और ऑफिस दोनों जगह कार्य की अधिकता बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। घर की मरम्मत और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को खरीदने पर जेब से अधिक खर्च हो सकता है। इस दौरान परिवार में स्वजनों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा दु:खी रहेगा।
712
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय चीज का नुकसान होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सट्टे और शेयर आदि से नुकसान होने की प्रबल आशंका है, ऐसे में इन सभी के चक्कर में न पड़ें। सप्ताह के अंत तक भूमि-भवन को लेकर कोई बड़ा सौदा हो सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
812
यह समय आपको आर्थिक दृष्टि से योजना बनाकर चलने का है। व्यवसाय में पास के फायदे के चलते दूर का नुकसान करने से बचें। सट्टा या शेयरबाजार आदि में पैसा लगाने से भी बचें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी बड़े मामले को कोर्ट-कचहरी से बाहर सुलझा लेने में ही फायदा रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
912
आय के नये स्रोत बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी और भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आयेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें।
1012
सप्ताह की शुरुआत में सेहत और संबंधों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता सताती रहेगी। पैसों की आवक के साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। हालांकि आपका कोई काम अटकेगा नहीं और सभी जरूरतें समय पर पूरी होती चली जाएंगी।
1112
सत्ता पक्ष से लाभ के पूरे योग हैं। यदि किसी सरकारी योजना या कार्यालय में पैसा अटका है तो थोड़ा प्रयास करने पर निकल सकता है। कॅरिअर कारोबार में उम्मीद के मुताबिक प्रगति होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सेहत संबंधी समस्याओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
1212
कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे के काम का जिम्मा आपके सिर पर आ सकता है। सफलता से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मौसमी बीमारियों को लेकर सचेत रहें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।