Published : Sep 05, 2021, 10:35 AM ISTUpdated : Sep 05, 2021, 10:41 AM IST
उज्जैन. सितंबर 5 से 11 तक का समय 7 राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा, वहीं अन्य 5 राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इस सप्ताह में कई ग्रह जैसे शुक्र और मंगल राशि बदलेंगे। चंद्रमा हर ढ़ाई दिन में राशि परिवर्तन कर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। कन्या राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। वृश्चिक वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। वहीं, मीन राशि वाले लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। आगे जानिए इस सप्ताह किस राशि के लोगों की लाइफ पर सितारों का क्या शुभ-अशुभ प्रभाव हो सकता है…
नजदीकी संबंधियों के साथ मनोरंजन के प्रोग्राम बनाएंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। समय आपके पक्ष में है, इसका सम्मान करें। बच्चों की समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील करते वक्त समझदारी और सूझबूझ से काम लें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
212
आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैलायेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
312
घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। किसी से छोटी सी बात पर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। हालांकि विरोधी चाहकर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। सप्ताह मध्य में आपको कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक सक्षम और सुदृढ़ स्थिति में रहेगा। अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा।
412
कार्यों को पूर्ण ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा बना रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। व्यापारिक संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। योजना बनाकर अपने काम को पूरे करते चलें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा।
512
आपसी मेल मिलाप सबको खुशी देगा। किसी भी नए कार्य की योजना बनाने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव हावी हो सकता है। अपनों से कड़वी बात सुनना मन को दुखी करेगा। किसी भी प्रकार का कर्ज लेने से बचें। घर में सुख-शांति व आपसी सामंजस्य का वातावरण रहेगा। व्यर्थ की बातों में तनाव लेने से बचें।
612
इस समय किसी रिश्तेदार से चल रहा विवाद समाप्त होगा तथा संबंधों में भी मधुरता आएगी। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व पेपर्स की अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करवा लें। कोई व्यवसायिक लोन लेना पड़ सकता है। बहुत समय बाद किसी नजदीकी मित्र के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गैस तथा अपच की समस्या परेशान कर सकती हैं।
712
जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। अचानक आई मुसीबत से कोई रास्ता नहीं सूझेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई सुनहरा अवसर हाथ में आएगा। सभी काम समय पर पूरे होते जाएंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा। मौसम की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
812
निवेश संबंधी कार्य में आशातीत लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। सब आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
912
समाज में भी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे। थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को बिगड़ने से बचा सकती है। नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। वर्तमान परिस्थितियां पूरी तरह आपके पक्ष में है। आपसी संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।
1012
किसी खास व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा तथा जीवन में ठहराव आएगा। गलत लोग आपके लिए परेशानियां उत्पन्न करने का प्रयास करेंगे। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। लेकिन आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा तथा पति-पत्नी के बीच भी भावनात्मक संबंध उचित बने रहेंगे।
1112
योजनाओं और प्लानिंग को अंजाम देने का उचित समय चल रहा है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से राहत मिलेगी। नया निवेश अभी टाल ही दें। हर किसी पर विश्वास करना आपकी ही भूल रहेगी। कामकाज में बिगड़े हुए हालात को आप नियंत्रण में ले आएंगे। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी। अपने आराम और खान-पान का भी पूरा ध्यान रखें।
1212
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए भी कुछ लाभदायक फैसले लेंगे। दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें तो बेहतर रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में ज्यादा फायदेमंद परिस्थितियां बन रही हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। ब्लड प्रेशर और शुगर से संबंधित नियमित जांच कराना अति आवश्यक है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।