Published : Jan 02, 2023, 06:02 PM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 06:03 PM IST
रिलेशनशिप डेस्क. इश्क एक ऐसी चीज है जिसमें बुढ़ापा भी जवान हो उठाता है। ये एहसास किसी में जग जाती है तो उम्र कहां मायने रखता है। ऐसी ही एक लव स्टोरी अमेरिका से सामने आई है। जहां एक लड़की को खुद से 36 साल बड़े इंसान से मोहब्बत हो गया। सोशल मीडिया पर इनकी लव स्टोरी वायरल होती रहती हैं। हालांकि उम्र के अंतर की वजह से इन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ता है। लेकिन कपल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आइए नीचे बताते हैं इनकी लव स्टोरी...
24 साल की सेमी अताद्जा (Semie Atadja) की जिंदगी इश्क से पहले मुश्किलों भरा था। वो वेट्रेस का काम करती थीं। हर चीज के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन जब से उनकी जिंदगी में मोहब्बत आया वो एक आलिशान लाइफ जीने लगीं।
28
सेमी को 60 साल के क्लाउडियो से प्यार हो गया। उम्र में 36 साल बड़े क्लाउडियो करोड़ों के संपत्ति के मालिक हैं। उम्र के अंतर के बावजूद दोनों एक दूसरे को बेपनाह मोहब्बत करते हैं।
38
दोनों की मुलाकात छह साल पहले हुई थी। उम्र के अंतर के बाद भी दोनों धीरे-धीरे करीब आए और एक दूसरे को प्यार का इजहार किया। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाया, लेकिन अब खुलकर प्यार जताते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के साथ वाली तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
48
क्लाउडियो पहले से शादीशुदा हैं। उनके दो बच्चे हैं। सेमी को क्लाउडियो की फैमिली ने एक्सेप्ट कर लिया है। सेमी की मानें तो उनके प्रेमी की एक्स वाइफ भी उन्हें पसंद करती हैं। उनका रिश्ता उनकी एक्स वाइफ के साथ अच्छा है। क्लाउडियो के साथ रिश्ते में आने से वो उम्र से पहले ही चार पोतियों की दादी भी बन गई हैं।
58
क्लाउडियो का बिजनेस डोमिनिकन गणराज्य में हैं जहां उनका एक कोंडो हैं। लेकिन कपल अमेरिका के न्यू जर्सी में वक्त गुजारते हैं। सेमी को अब धनदौलत की कोई कमी नहीं हैं। द मिरर से बातचीत में सेमी ने बताया कि क्लाउडियो उन्हें पैसे के लिए नहीं रोकते टोकते हैं।
68
हालांकि उनका यह भी कहना है कि वो पैसों के लिए क्लाउडियो से करीब नहीं आईं। बल्कि वो उन्हें सच्चा प्यार करीत हैं। वो कहती हैं कि हम निश्चित रूप से एक प्यार की नाव पर हैं। हमने माना है कि लोगों को क्या कहना है, इसके बारे में चिंता करने के लिए जीवन बहुत छोटा है।'
78
कपल अपनी फैमिली बढ़ाना चाहते हैं। सेमी ने बताया कि वो बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। ताकि उनके घर और खुशियां आएं। तस्वीरों को देखकर आप समझ गए होंगे कि सेमी कितनी स्टाइलिश है।
88
वहीं, कई लोग उन्हें देखकर ट्रोल भी करते हैं। उन्हें बाप बेटी की जोड़ी बताते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग कहते हैं कि सेमी क्लाउडियों से पैसे के लिए प्यार की। हालांकि कपल को इन सब बातों का कोई असर नहीं पड़ता है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.