Published : Nov 17, 2020, 12:32 PM ISTUpdated : Nov 17, 2020, 12:36 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क: पहले के ज़माने में बच्चे मात्र स्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाते थे। लेकिन आज के समय में बच्चे बड़ों से ज्यादा एडवांस हो चुके हैं। बड़ों को चाहे स्मार्टफोन चलाना आए ना आए, छोटे-छोटे बच्चे आराम से स्क्रीन स्लाइड करते नजर आ जाएंगे। शायद यही वजह है कि बच्चे अब काफी टैलेंटेड भी हो चुके हैं। मोबाइल पर ही वो काफी कुछ सीख जाते हैं। दुबई में रहने वाली भारतीय मूल की 5 साल की बच्ची ने मोबाइल से सीखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना डाला। इस बच्ची ने मोबाइल पर 195 देश और उनकी राजधानी के नाम याद कर लिए हैं। ये सारे नाम बच्ची मात्र 4 मिनट 23 सेकंड में फर्राटे से बोल देती है। बच्ची के टैलेंट की काफी चर्चा हो रही है।
दुबई में रहने वाली 5 साल की प्राणवी गुप्ता की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। जो भी इस बच्ची के टैलेंट के बारे में जानता है, हैरान रह जाता है। इस बच्ची ने मोबाइल से सीख कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।
27
प्राणवी का नाम इंडिया और एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। प्राणवी मात्र 4 मिनट 23 सेकंड्स में कुल 195 देशों के नाम फटाफट बोल देती है। उसे ये नाम मुंहजुबानी याद है।
37
प्राणवी ना सिर्फ देशों के नाम बता देती है, बल्कि वो इनकी राजधानी के नाम भी साथ-साथ बोल देती है। अब उनके नाम को गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के लिए भेजा गया है।
47
प्राणवी के पिता ने बताया कि पहले इन नामों को बोलने में बच्ची को 45 मिनट लगते थे। इसके बाद प्रैक्टिस के साथ ये पहले 11 मिनट हुआ और अब तो मात्र 4 मिनट में ही वो सारे नाम ले लेती है।
57
प्राणवी ज्यादातर एस नाम के देशों को याद कर पाई है। वो पहले देशों के नाम लेती है और उसे साथ ही साथ वो उनकी राजधानी के नाम भी लेती जाती है।
67
प्राणवी की मां ने खुलासा किया कि ये शौक प्राणवी को टीवी देखने से लगा। प्राणवी ने एक बार टीवी पर 8 साल की बच्ची को अमेरिका राज्य और उसकी राजधानी के नाम लेते देखा था।
77
इसके बाद प्राणवी ने दुनिया के सभी देशों के नाम याद करने शुरू किया। प्राणवी की मां ने उसे देश के नाम के साथ राजधानी की लिस्ट थमाई। जिसे उसने याद कर लिया। अब तो वो दुनिया में छा गई है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.