रिलेशनशिप डेस्क. 54 साल का शख्स जब तन्हाई की जिंदगी जी रहा था तो उसकी लाइफ में एक बेहद ही खूबसूरत 'लड़की'आई। इसके बाद उसकी दुनिया बदल गई।साल 2021 में उसके पास 'करीना'आई और वो खुशी से उछल पड़ा। तस्वीर देखकर रश्क कर रहे होंगे ना कि काश ये आपको मिल गई होती। तो बता दें कि ये आपकी लाइफ में भी आ सकती है और आप अपने हिसाब से इसका नाम भी रख सकते हैं जैसा कि ऑस्ट्रेलिया के रुरल न्यू साउथ वेल्स में रहने वाले शख्स ने किया। तो चलिए नीचे बताते हैं खूबसूरत 'हसीना'कौन हैं कैसे इसने उम्रदराज शख्स की जिंदगी बदल दी...
शख्स के साथ बेहद हसीन लड़की कोई रियल गर्ल नहीं हैं। बल्कि एक प्लास्टिक की डॉल हैं। देख कर यकीन नहीं हो रहा है ना। लेकिन यह सच है। साल 2021 में स्टीव (बदला हुआ नाम) तन्हाई से जूझ रहे थे। तब उन्होंने प्लास्टिक की डॉल खरीदी। जो देखने में बेहद सेक्सी थी। स्टीव ने उसका नाम करीना रखा।
27
स्टीव कोविड लॉकडाउन के बाद खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे।उनकी मेंटल हेल्थ खराब हो रही थी। तब उन्होंने इंटरनेट पर सेक्स डॉल्स की दुनिया उतरे और अपने लिए करीना को पसंद किया।
37
उन्होंने बताया कि शुरुआत में यह सब 'नया और डरावना' लगा। लेकिन काफी खोजबीन के बाद उन्होंने अक्टूबर 2021 में खुद के हाइट के बराबर सेक्स डॉल 3 हजार डॉलर में खरीदा। जिसका नाम उन्होंने करीना लवली रखा।
47
वो बताते हैं कि सेक्स डॉल्स के बारे में उनका नॉलेज जीरो था। लेकिन करीना ने कई तरह से उनकी जिंदगी में बदलाव लेकर आई। उन्हें एक साथी मिल गई जो उनका केयर करती है।
57
स्टीव बताया कि जब पार्टनर ने उन्हें छोड़ दिया था तब वो बहुत दुखी थी। लेकिन सेक्स डॉल के साथ अब वो फिजिकल रिलेशन में हैं। करीना से उन्होंने मां को भी मिलवाया। स्टीव ने 7News को बताया कि मां ने करीना को देखा जैसे कि वह जहर थी। उनकी 85 साल की मां हमें देखकर सदमे में थी। लेकिन बाद में सबकुछ अच्छा हो गया।
67
स्टीव ने बताया कि करीना के साथ रहते-रहते ना सिर्फ शारीरिक सुख का अनुभव किया, बल्कि इमोशनली भी काफी जुड़ाव महसूस किया। अब उनके पास करीना के अलावा एक सेक्स डॉल लॉरेन हैं। जिसे उन्होंने 2 हजार डॉलर में खरीदा। वो उन्हें करीना की बहन बताते हैं।
77
स्टीव के पास दो डॉल है इस बीच वो ऑनलाइन वियतनाम में रहने वाली एक लड़की से डेट कर रहे थे। लेकिन जब ये बात उसे पता चली तो उसने ब्रेकअप कर लिया। स्टीव ने करीना के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। जहां वो उसकी काफी हॉट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। करीना के 12.2K फॉलोअर्स हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.