17 साल की उम्र में SEX और नशा..ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने खुद बताया अपना 'काला सच'

Published : Jan 07, 2023, 11:02 AM ISTUpdated : Jan 12, 2023, 04:49 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. ब्रिटेन के शाही परिवार से नाता तोड़ चुके प्रिंस हैरी ने 'Spare' नामक अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी है। जो इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस किताब में ना सिर्फ उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई काले सच को बताया है, बल्कि शाही परिवार से जुड़े कई सीक्रेट को भी दुनिया के सामने रखा है। प्रिंस हैरी ने इस किताब में लिखा है कि उन्होंने 17 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी को खो दी थी। उन्होंने इस सेक्स एक्सपीरियंस को 'अपमानजनक' दिया। आइए नीचे बताते हैं हैरी ने अपने ऑटोबायोग्राफी में क्या कुछ लिखा है...

PREV
17
17 साल की उम्र में SEX और नशा..ब्रिटेन के राजकुमार हैरी ने खुद बताया अपना 'काला सच'

प्रिंस हैरी की उम्र उस वक्त 17 साल की थी, जब पब में एक बड़ी उम्र की महिला के साथ मुलाकात हुई। महिला को घोड़ों से बहुत प्यार था। पब के पीछे मैदान में वो उस महिला के साथ पहली बार सेक्स करके अपनी वर्जिनिटी खो दी थी।  हैरी ने जिंदगी के अपने पहले सेक्स एक्सपीरियंस को 'इनग्लोरियस एपिसोड' यानी 'अपमानजनक' करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो कोकीन, गांजा, मैजिक मशरूम का सेवन कर चुके हैं।

27

बता दें कि प्रिंस हैरी का किताब अभी दुनिया के सामने नहीं आया है। लेकिन इसके कुछ हिस्से लीक हो गए हैं।किताब का स्पेनिश भाषा में ट्रांसलेशन गलती से बिक्री के लिए मार्केट में आ गया जिससे किताब के कुछ अंश गुरुवार को लीक हो गए। हालांकि बुक को जल्द ही मार्केट से हटा लिए गए हैं। लेकिन मीडिया के हाथों कुछ कॉपी लग गई और प्रिंस हैरी की जिंदगी से जुड़े कई सच बाहर निकलने लगे हैं।

37

38 साल के ड्यूक ऑफ ससेक्स ने स्वीकार किया कि जब उसने अपनी अब की पत्नी मेघन के साथ डेटिंग शुरू की तो उसने उनके कुछ हॉट  सीन्स ऑनलाइन देखने की कोशिश की थी। 41 वर्षीय मेघन, शाही परिवार में शादी करने से पहले, 2011 और 2018 के बीच अमेरिकी शो सूट में वकील राचेल ज़ेन की भूमिका निभाने वाली एक अभिनेत्री थीं। इस शो में उनके काफी हॉट सीन्स थे। हैरी ने कहा कि मेघन मार्कल के हॉट सीन्स  देखने के बाद जहन से उन तस्वीरों को निकालने के लिए उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक थेरेपी की जरूरत थी। उन्होंने बुक में यह भी बताया कि मेघन के प्रसव के समय 'लाफिंग गैस' का इस्तेमाल किया था।

47

प्रिंस हैरी ने किताब में स्वीकार किया कि 17 साल की उम्र में कोकीन ली थी। इसे अलावा वो गांजा और मैजिक मशरूम का सेवन कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने वह अनुभव को मजेदार नहीं बताया। उन्होंने लिखा,'यह बहुत मजेदार नहीं था, और इसने मुझे विशेष रूप से खुश नहीं किया, क्योंकि ऐसा लगता था कि हर कोई मेरे आसपास है।लेकिन इसने मुझे अलग महसूस कराया, और यही मुख्य लक्ष्य था।'

57

प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में दावा किया है कि मेघन मार्कल से उनकी शादी के कारण संबंधों में तनाव के बीच उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम से उनकी 'हाथापाई' हुई थी। साल 2019 में हुई बहस के बारे में प्रिंस हैरी ने लिखा,'विलियम ने मेरा कॉलर पकड़ लिया और मुझे फर्श पर गिरा दिया। जिसकी वजह से पीठ पर चोट लग गई थी।वह चाहता था कि मैं उसे वापस मारूं, लेकिन मैंने नहीं चुना।

67

बुक में हैरी ने नाजी सैनिक वर्दी में खुद की तस्वीर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि जब 20 साल के थे तब उन्होंने 'नेटिव एंड कोलोनियल' थीम पर एक कॉस्ट्यूम पार्टी में पहनी थी। जिसे द सन अखबार ने एक बड़े नाजी चिन्ह के साथ नाजी सैनिक यूनिफॉर्म में उनकी तस्वीर को पहले पन्ने पर छापा था। जो काफी सुर्खियों में रहा।

77

किताब मे प्रिंस हैरी ने माना कि अफगानिस्तान में अपाचे हैलीकॉप्टर पायलट के रूप में अपने समय के दौरान 25 लोगों की हत्या की थी।

और पढ़ें:

बेटा जिससे करता है प्यार, बाप उसके साथ मना चुका है 'हनीमून', अब बच्चे के असली पिता को लेकर टेंशन

स्टडी का दावा: कोरोना पुरुषों के फर्टिलिटी को कर रहा है कमजोर, आपने गौर किया क्या

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories