लाइफस्टाइल डेस्क: प्यार एक खूबसूरत अहसास है। इस प्यार में इंसान को हर चीज अच्छी लगने लगती है। वो खुश रहने लगता है। सालों साथ रहने के बाद इंसान को पार्टनर की आदत हो जाती है। लेकिन हर कहानी का द एंड खुशियों भरा नहीं होता। देहरादून में रहने वाले दिव्यांशु के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दिव्यांशु की जिंदगी में स्कूल से ही उनकी दोस्त थी। दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान चीजें कुछ ऐसी हुई कि उनका ब्रेकअप हो गया।
देहरादून में रहने वाले 21 साल के दिव्यांशु बत्रा ने अपने टूटे दिल से सीख लेते हुए वो काम कर दिखाया कि आज उनकी चर्चा हर जगह हो रही है। हारे आशिकों की तरह दिव्यांशु भी शराब के नशे में डूबकर अपना करियर बर्बाद कर सकते थे। लेकिन उन्होंने सफलता हासिल करने के लिए अपना बिजनेस स्टार्ट किया और आज कामयाबी की कहानी लिख रहे हैं।
26
लॉकडाउन से पहले तक दिव्यांशु की लाइफ अच्छी चल रही थी। लॉकडाउन की शुरुआत में उनका उनकी प्रेमिका के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होना शुरू हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे चीजें खराब होने लगी।
36
मामला ब्रेकअप तक पहुंच गया। इसके अगले 6 महीने दिव्यांशु के लिए काफी मुश्किल थे। वो डिप्रेशन में चला गया। स्कूल का प्यार वैसे भी आसानी से कैसे भुलाया जाता है।
46
ब्रेकअप के बाद दिव्यांशु का सारा दिन सोते हुए बीतता था। वो या तो सोता था या पबजी खेलता था। लेकिन 6 महीने बाद उसने इस दुःख को भुलाकर आगे बढ़ने का फैसला किया। दिव्यांशु ने एक कैफे खोलने का प्लान बनाया। इस फैसले में उसके पेरेंट्स ने भी साथ दिया। किस्मत से दिव्यांशु का कैफे चल निकला।
56
दिव्यांशु ने अपने इस कैफे का नाम ही कुछ ऐसा रखा कि लोग इसकी तारीफ करने लगे। दिव्यांशु के कैफे का नाम है दिल टूटा आशिक। एक तो नाम की वजह से इसकी चर्चा हुई।
66
दूसरे यहां लोग आपस में बैठकर बातें कर सकते हैं और अपने अपने ब्रेकअप को डिस्कस भी कर सकते हैं। दिव्यांशु अब इस कैफ़े के जरिये कई दिल टूटे आशिकों की मदद कर रहे हैं। जो भी परेशान होकर यहां आता है वो दिव्यांशु की वजह से हिम्मत और नई उम्मीद लेकर जाता है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.