रिलेशनशिप डेस्क.पार्टनर के साथ सेक्स करना किसे नहीं अच्छा लगता है। यह आपको इमोशनल लेवल पर एक दूसरे के साथ बांधता है। इसके साथ ही हैप्पी हार्मोन और डोपाइमान को रिलीज करता है जो आपके रिश्ते के साथ-साथ आपके दिमाग को भी मजबूत रखते हैं। लेकिन इसके फायदे और भी ज्यादा है। शारीरिक संबंध बनाने से 10 सरप्राइज करने वाले हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। जिसके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। तो चलिए बताते हैं कि शरीर का मिलन आपके और आपके साथी के लिए कैसे स्वास्थ्यवर्धक होता है बताते हैं...
1. आपके इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करता है
यह सुनकर हैरान होंगे कि जो लोग शारीरिक संबंध बनाते हैं वो कम बीमार पड़ते हैं। जो लोग बार-बार सेक्स करते हैं, उनके शरीर में 'इम्युनोग्लोबुलिन ए' का लेवल बढ़ता है। जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
210
2. कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है
यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो एक लंबी सेक्स लाइफ चाहते हैं, तो जान लें कि सेक्स करने से न केवल आपकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है, बल्कि आपकी कामेच्छा में भी सुधार होता है।यह आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।
310
3. वेजाइनल हेल्थ को रखता है दुरुस्त
रेगुलर सेक्स वेजाइना के उत्तकों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें ब्लड फ्लो में सुधार होता है। यह आपके ब्लैडर को भी मजबूत करता है।
410
4. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है
कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सेक्स और लो ब्लड प्रेशर साथ-साथ चलते हैं। कुछ विशेषज्ञों की राय है कि अच्छे सेक्स से व्यक्ति में ब्लड प्रेशर कम होता है।
510
5.दिल के दौरे के खतरे को कम करता है
यदि आप अपने साथी के साथ एक अच्छी सेक्स लाइफ रखते हैं, तो आपका दिल भी निश्चित रूप से स्वस्थ होगा। विशेषज्ञों की राय है कि शारीरिक संबंध बनाने से न केवल शरीर में बन रही उन अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है।बल्कि सेक्स एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है।
610
6. दर्द दूर करने का काम करता है
एक अच्छा शारीरिक संबंध दर्द निवारक का काम करता है। सेक्स के दौरान एंडोर्फिन और अन्य हार्मोन का उच्च प्रवाह सिर, पीठ और पैर के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही गठिया और पीरियड्स के दर्द को भी कम करता है।
710
7 प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है
कई स्वास्थ्य रिपोर्टों के अनुसार, सेक्स के सबसे अच्छे स्वास्थ्य लाभों में से एक यह है कि यह प्रोस्टेट कैंसर को दूर करने में मदद कर सकता है। एक अध्ययन में दावा किया गया है कि जो पुरुष नियमित अंतराल पर जैसे महीने में कम से कम 21 शारीरिक संबंध बनाते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है।
810
8. आपको बेहतर नींद देता है
एक और लाभ जो हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं वह यह है कि सेक्स बेहतर नींद लेने में मदद करता है। अच्छा सेक्स आपको अधिक तेज़ी से और अच्छे कारण के लिए मदद कर सकता है।
910
9.तनाव कम करता है
सेक्स तनाव को दूर रखता है। फिजिकल रिलेशनशिप के दौरान बॉडी में एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो हमें डिप्रेशन से लड़ने में मदद करते हैं।
1010
10. याददाश्त की समस्या को दूर करता है
कुछ रिसर्च के शुरुआती स्टेज में पता चला है कि यौन संबंध बनाने से याददाश्त में सुधार आती है। जब इसे करना बंद कर देते हैं तो भूलने की बीमारी आ जाती है। खासकर 50 से 89 वर्ष की आयु के लोगों के लिए।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.