International Men's Day 2021: मर्दों की इन 8 आदतों पर जान छिड़कती हैं औरतें, लुक्स नहीं इस चीज पर होती है फिदा

Published : Nov 19, 2021, 11:58 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क : साल का हर दिन किसी ना किसी के लिए खास होता है। किसी दिन मदर्स डे  मनाया जाता है, तो किसी दिन विमेंस डे होता है। लेकिन अक्सर लोगों का सवाल होता है कि मर्दों के लिए आखिर कौन सा दिन होता है? आपको बता दें कि हर साल 19 नवंबर को इंटरनेशनल मेंस डे (International Men's Day) मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इस दिन को मनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। महिलाओं और पुरुषों के बीच अट्रैक्शन सदियों से चला आ रहा है, लेकिन आज भी मर्दों को इस बात का कन्फ्यूजन होता है कि महिलाओं को उनमें कौन सी खूबी सबसे ज्यादा भाती हैं? तो चलिए आज हम आपका यही कंफ्यूजन दूर करते हैं और आपको बताते हैं वह 8 चीजें जो अक्सर लड़कियों और महिलाओं को आकर्षित करती है...

PREV
18
International Men's Day 2021: मर्दों की इन 8 आदतों पर जान छिड़कती हैं औरतें, लुक्स नहीं इस चीज पर होती है फिदा

महिलाओं को हैंडसम हंक या गोरे-चिट्टे मर्द नहीं बल्कि सेंसिटिव पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे आदमियों की महिलाओं को सम्मान देने वाली, उनके साथ अच्छे से पेश आने की, उनकी भावनाओं को समझने की और उन्हें स्पेस देने वाली आदत अच्छी लगती है। 

28

रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि महिलाओं को हेल्दी फ्लर्ट करने वाले पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं। अपनी तारीफ सुनने पर महिलाएं मुस्कुराती हैं, शरमाती हैं और उस पुरुष की बातों पर ज्यादा गौर करती हैं।

38

महिलाओं को फनी नेचर वाले पुरुष ज्यादा पसंद होते हैं। वे उन पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसाते हैं और जल्दी घुलमिल जाते है। ऐसे पुरुषों के साथ महिलाएं खुलकर बात करती हैं।

48

महिलाएं ऐसे पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होता है, क्योंकि ऐसे आदमियों के साथ घंटों बैठकर भी कोई बोर नहीं होता, इसलिए महिलाएं हमेशा से ही इंटेलिजेंट पुरुषों को पसंद करती रही हैं।
 

58

कॉन्फिडेंड, खुद पर पूरा भरोसा रखने वाले पुरुषों की ओर महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती है। कॉन्फिडेंट पुरुष किसी भी बात में महिलाओं पर निर्भर नहीं रहते, वे खुद निर्णय लेते हैं। यही बातें महिलाओं को उनकी ओर आकर्षित करती है।

68

अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां या महिलाएं अपने से ज्यादा उम्र के पुरुषों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं। महिलाएं अधिकतर पावरफुल और उम्र से बड़े पुरुषों के साथ रिलेशन बनाना चाहती हैं।

78

महिलाओं को ऐसे पुरुष आकर्षित करते हैं जो हेल्पिंग नेचर के होते हैं। ऐसे पुरुष महिलाओं का सम्मान करना जानते हैं और महिलाओं की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते हैं।

88

महिलाओं को ऐसे पुरुष ज्यादा आकर्षित करते हैं जो अच्छा खाना बनाना जानते हों। कई सारी रिसर्च में कहा गया है कि 100 में 80 महिलाएं अपने पार्टनर में एक बेहतरीन कुक ढूंढ़ती हैं।

ये भी पढ़ें- Preity Zinta became mother: बिना प्रेग्नेंट हुए ऐसे बनें मां, किराए की कोख के लिए आता है इतना खर्चा

Relationship Tips: 5 आदतें जो देती है एक रिश्ते के खत्म होने के संकेत, नजरअंदाज ना करें पार्टनर की ये हरकत

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories