पार्टनर के साथ सोने के बाद पुरुष के मन में चलता है ये 5 सवाल!

Published : Jul 03, 2022, 09:40 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. पार्टनर के साथ सोने के बाद हर महिला जानना चाहती हैं कि वो इस वक्त क्या सोच रहा है। सेक्स के बाद पुरुष क्या सोचते हैं यह एक तरह का राज है। जिसे हम संभावित सुझावों के आधार पर खोलने जा रहे हैं। सेक्स दो लोगों के बीच एक बहुत ही अंतरंग क्रिया है। कुछ पुरुष पार्टनर से संबंध बनाने के बाद पलट कर सो जाते हैं तो कुछ उनके साथ छेड़खानी और बातचीत करते हैं। आइए जानते हैं कि पुरुष के मन में उस वक्त क्या चल रहा होता है...

PREV
15
पार्टनर के साथ सोने के बाद पुरुष के मन में चलता है ये 5 सवाल!

1. क्या उसने भी एन्जॉय किया?
सेक्स के बाद एक पुरुष सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक सोचता है कि उसके साथी ने इसका आनंद लिया या नहीं। बहुत से लोग इस बात को लेकर टेंशन में रहते हैं कि उनका पार्टनर उनकी तरह सेक्स का आनंद लिया है फिर बस खानापूर्ति की। यह बात वो काफी देर तक सोचते हैं। अगर सेक्स के बाद वो अपनी पत्नी से संवाद नहीं करते तो।

25

2. क्या उसे ऑर्गेज्म हुआ था?

एक महिला का ऑर्गेज्म तक पहुंचना किसी भी पुरुष के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। आधुनिक संस्कृति में, बिस्तर में पुरुषों के प्रदर्शन को अक्सर इस बात से आंका जाता है कि वे अपने साथी को संतुष्ट किया कि नहीं। अगर ये सवाल आपके पार्टनर के मन में घूम रहा हो तो हैरान होने की जरूरत नहीं हैं। ज्यादातर मर्द ऐसा सोचते हैं।

35

3.क्या मुझे उसे हग करना चाहिए या सो जाना चाहिए?
पुरुष शारीरिक संबंध बनाने के बाद कन्फ्यूज हो सकता है कि उससे लिपट जाए या फिर तुरंत सो जाए। कुछ लोग रिलेशनशिप बनाने के बाद पलट कर सोना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोगों के पास प्यार बचा होता है। जिसे वो अपनी जीवन साथी पर बरसाना चाहते हैं। 

45

4.  वह अद्भुत था
यदि पुरुष रिलेशनशिप बनाने के बाद शांत है तो वो उन सभी पलों को याद कर रहा है जो उसने बिस्तर पर कुछ देर पहले किया। हो सकता है वो सीक्रेट तरीक से आपके द्वारा दिए गए आनंद की प्रशंसा कर रहा हो। या फिर वो अगले दौर के बारे में जाने को सोच रहा है।

55

5. क्या मुझे नहा लेना चाहिए?
कुछ लोग सोचते हैं कि सेक्स के ठीक बाद उठना और कुछ करना रूड होता है। लेकिन इस क्रिया के दौरान इंसान पसीने से तर बतर हो जाता है। ऐसे में शॉवर की जरूरत लगती है। अगर आपको लगता है कि पार्टनर कुछ ऐसा करना चाहता है तो उसकी इच्छा को समझे और साथ नहाने चले जाएं।

और पढ़ें:

WEIGHT LOSS TIPS: बिना वर्कआउट...बिना डाइटिंग के पाए मोटापे से छुटकारा, करें ये सिर्फ 5 काम

बिकिनी गर्ल दिशा पटानी ने खोला खूबसूरती का राज, जानें एक्ट्रेस से जुड़े 6 Beauty Tips

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories