क्या अपने से कम उम्र के मर्द के साथ रिलेशन बनाने से खुश होती है महिलाएं, जानें ये बड़ी वजह

Published : Dec 11, 2020, 04:15 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क : भारतीय गायक जगजीत सिंह ने क्या खूब गाया है कि 'ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन'। सही बात है कि जब कोई प्यार करता है, तो उसके आगे उसे न ही जमाने की परवाह होती है किसी और की। आजकल रिलेशन में भी ये ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है कि लड़की उम्र में बड़ी होती है और लड़का छोटा होता है। ऐसी कई सेलिब्रिटीज लेडीज मिल जाएंगी, जिन्होंने खुद से उम्र में काफी छोटे पार्टनर से शादी की। कई बार आम लोगों के बीच भी रिलेशनशिप में उम्र का यह फासला होता है। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या अपने से कम उम्र के मर्द के साथ रिलेशन बनाने से महिलाएं खुश होती है? आइए आज आपको बताते हैं ऐसे रिलेशन की सच्चाई के बारे में। 

PREV
18
क्या अपने से कम उम्र के मर्द के साथ रिलेशन बनाने से खुश होती है महिलाएं, जानें ये बड़ी वजह

आम तौर पर देखा जाता है कि प्यार या शादी के रिश्ते में लड़की की उम्र लड़के से कम ही होती है। कई बार दोनों पार्टनर बराबर उम्र के होते हैं। लेकिन अब यह ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है कि लड़की उम्र में बड़ी होती है और लड़का छोटा होता है।

28

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इसका एक बड़ा उदाहरण है। जिन्होंने खुद से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की। उनके अलावा कई सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने प्यार करते समय अपने पार्टनर की उम्र नहीं देखी।

38

जब भी इस तरह के लोग हमारे सामने आते हैं, तो हम कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार में उम्र की कोई सीमा नहीं होती। जैसे पुरुष को खुद से बहुत छोटी लड़की से प्यार हो सकता है, वैसे ही महिला को भी कम उम्र के पुरुष से प्यार हो सकता है। 
 

48

लेकिन सवाल है कि इस तरह के रिलेशनशिप का अंजाम क्या होता है? वैसे तो यह आपसी समझदारी पर डिपेंड करता है कि एक रिश्ता किस तरह से निभाना है, लेकिन कई बार इसके नेगेटिव इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं।

58

अधिक उम्र की महिला अपने यंग पार्टनर के साथ खुश रहती हैं। लेकिन कुछ समय के बाद पुरुष पार्टनर ऐसे रिलेशनशिप में एक तरह का दबाव महसूस करने लगते हैं। इसकी वजह यह है कि अधिक उम्र की महिला ज्यादा अनुभवी होती है और कई बार आर्थिक तौर पर भी मजबूत होती है। 

68

डॉक्टरों का कहना है कि अगर लड़की की उम्र लड़के से 10 साल या इससे बड़ी होती है तो रिलेशनशिप में आगे चल कर प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं पैदा होती हैं। 

78

औरत अगर पुरुष से उम्र में ज्यादा बड़ी हुई तो उनके बीच शारीरिक संबंधों को लेकर परेशानी होने लगती है। इसके अलावा इमोशनली भी वो एक-दूसरे को समझ नहीं पाते हैं और रिश्ता टूटने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं भी होता है।

88

आम तौर पर ऐसे रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर को समझौता करना पड़ता है। जो इस बात को समझ सकता है उनका रिश्ता ठीक चलता है और जो इस बात से परे रहता है, उनके रिश्ते में आगे चलकर परेशानी आने लगती है।

Recommended Stories